{"_id":"6a8d97aa827e705cd704bb37","slug":"750-people-will-get-lifetime-membership-in-the-club-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-152062-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: क्लब में 750 लोगों को मिलेगी आजीवन सदस्यता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: क्लब में 750 लोगों को मिलेगी आजीवन सदस्यता
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। डीडीए रोशनआरा क्लब में 750 लोगों को आजीवन सदस्यता देने जा रहा है। उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू के निर्देश पर शुरू की जा रही योजना के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 28 अगस्त से शुरू होगा। इच्छुक लोग 27 अक्तूबर तक आवेदन कर सकेंगे। डीडीए के अनुसार, योजना के तहत गैर-सरकारी वर्ग में 400 आजीवन सदस्यता दी जाएंगी। इसके लिए शुल्क 12.50 लाख रुपये और जीएसटी निर्धारित किया गया है। वहीं, सरकारी और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (पीएसयू) वर्ग में 350 सदस्यता उपलब्ध होंगी।
इस श्रेणी में शुल्क चार लाख रुपये और जीएसटी देना होगा। सदस्यों को क्लब में खेल, फिटनेस, मनोरंजन और सामाजिक गतिविधियों की सुविधाएं मिलेंगी। इनमें क्रिकेट मैदान और अभ्यास पिच, टेनिस, स्क्वैश, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, पिकलबॉल, स्विमिंग पूल, बच्चों के लिए पूल, जिम, योग और फिटनेस सेंटर शामिल हैं। क्लब में प्रशिक्षकों के माध्यम से कुछ खेलों में प्रशिक्षण की सुविधा भी उपलब्ध है। क्लब हाउस में रेस्तरां, कैफे, लाउंज, बैंक्वेट हॉल, बच्चों का क्षेत्र, बिलियर्ड्स और कार्ड रूम जैसी सुविधाएं भी हैं। ये सुविधाएं निर्धारित शुल्क और नियमों के अनुसार मिलेंगी। 22 एकड़ में फैला रोशनआरा क्लब भारतीय क्रिकेट के इतिहास से भी जुड़ा है। इसे बीसीसीआई के जन्मस्थल के रूप में जाना जाता है।