{"_id":"5f7ebf00e0f51c3c2b20bee6","slug":"swine-flu-detected-in-412-patients-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के 412 मरीजों में मिला स्वाइन फ्लू, गंभीर एक भी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली के 412 मरीजों में मिला स्वाइन फ्लू, गंभीर एक भी नहीं
Thu, 08 Oct 2020 12:55 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Thu, 08 Oct 2020 12:55 PM IST
सार
- कोरोना की आड़ में फ्लू का संक्रमण भी मिल रहा शहर में
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना की आड़ में फ्लू का संक्रमण भी देश की राजधानी में मिल रहा है। भले ही दिल्ली कोरोना का वायरस का दूसरा पीक देख रही हो लेकिन पिछले कुछ दिनों में ही कोविड के साथ अन्य तरह के संक्रमण भी सामने आए हैं जिनमें डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया और स्वाइन फ्लू तक शामिल हैं। इस साल में अब तक दिल्ली के 412 लोगों को स्वाइन फ्लू हुआ है।
राहत की खबर है कि इनमें से एक भी मामला गंभीर दर्ज नहीं किया गया। यानि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार या तो एच1एन1 वायरस की जांच में कमी आई है या फिर संक्रमण की दर कम हुई है। बहरहाल दिल्ली के विशेषज्ञों का कहना है कि राजधानी में गर्मियों से लेकर सर्दियों तक स्वाइन फ्लू के मामले मिलते हैं। हर वर्ष सैंकड़ों मरीजों को अस्पतालों में भर्ती किया जाता है। चूंकि फ्लू और कोविड संक्रमण के लक्षण भी लगभग एक जैसे हैं। इसलिए लोगों में जांच को लेकर भी खौफ बना हुआ है।
लोकनायक अस्पताल के डॉ. सुरेश का कहना है कि कोरोना संक्रमित मरीजों में भी फ्लू की शिकायत देखने को मिल रही है। कई बार लोगों को लगता है कि उन्हें कोविड संक्रमण है जबकि जांच कराने के बाद स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो रही है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इस वर्ष 1 जनवरी से लेकर 30 सिंतबर के बीच दिल्ली में 412 लोगों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। जबकि पिछले वर्ष 2019 में 3627 मरीजों में फ्लू पाया गया था और 31 लोगों की जान भी गई थी। हालांकि इससे पहले वर्ष 2018 में 205 लोग स्वाइन फ्लू की चपेट में आए थो जिनमें से दो लोगों की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हुई थी।