फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Swine flu broke student, kite and off ABES.

स्वाइन फ्लू : भड़के छात्र, काइट और एबीईएस भी बंद

Wed, 25 Feb 2015 01:57 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 25 Feb 2015 01:57 AM IST
विज्ञापन
Swine flu broke student, kite and off ABES.

स्वाइन फ्लू के खौफ के चलते महानगर के तीन और इंजीनियरिंग कॉलेजों में मंगलवार को हंगामा हो गया। स्वाइन फ्लू से बचाव को लेकर कोई कदम न उठाने और छुट्टी की मांग को लेकर काइट, एबीईएस इंजीनियरिंग कॉलेज और आइडियल इंस्टीट्यूट में छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


विद्यार्थियों के आक्रोश और स्वाइन फ्लू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए काइट और एबीईएस प्रबंधन ने आठ मार्च तक क्लास सस्पेंड कर दी हैं। आइडियल में हंगामे के चलते मंगलवार को शिक्षण कार्य स्थगित रहा।
विज्ञापन


छुट्टी को लेकर आइडियल प्रबंधन कोई निर्णय नहीं ले सका। आइडियल में छात्र-छात्राओं ने कॉलेज प्रबंधन पर तीन छात्रों के स्वाइन फ्लू से पीड़ित होने की बात छिपाने, कॉलेज कैंटीन में सफाई के उचित बंदोबस्त न होने और विरोध करने वाले विद्यार्थियों को परेशान करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार सुबह कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी और एबीईएस में विद्यार्थियों ने दो से ढाई घंटे जमकर हंगामा काटा।

एबीईएस इंजीनियरिंग कॉलेज के स्टूडेंट्स हाईवे पर पहुंच गए इससे जाम की स्थिति बन गई थी। इससे एक दिन पहले सोमवार को आरकेजीआईटी प्रबंधन ने आठ मार्च तक क्लास सस्पेंड कर दी थीं।

छात्रहित में लिया गया निर्णय
स्वाइन फ्लू के छात्र-छात्राओं में फैले डर और उनकी सेहत को देखते हुए आठ मार्च तक क्लास सस्पेंड कर दी गईं हैं। क्लास को छोड़कर कॉलेज में बाकी गतिविधियां नियमित चलेंगी। - नीरज गोयल, महासचिव, एबीईएस इंजीनियरिंग कॉलेज

स्वाइन फ्लू का कोई मामला कॉलेज में नहीं आया है। विद्यार्थियों के आरोप निराधार हैं। डर के चलते कुछ विद्यार्थियों ने छुट्टी की मांग की थी। प्रबंधन ने छुट्टी के बाबत कोई निर्णय नहीं लिया है। - अतुल जैन, वाइस चेयरमैन, आइडियल इंस्टीट्यूट

कॉलेज में पहले 28 फरवरी से छुट्टियां प्रस्तावित थीं। स्वाइन फ्लू को लेकर छात्र-छात्राओं के विरोध के बाद तीन दिन पहले छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं। अब नौ मार्च को कॉलेज खुलेगा। - उमेश शर्मा, प्रशासनिक अधिकारी, काइट

आईएमएस में एक्सपर्ट्स ने बताए बचाव के टिप्स

एनएच-24 स्थित आईएमएस इंजीनियरिंग कॉलेज स्वाइन फ्लू को लेकर सोमवार को हुए हंगामे के बाद कॉलेज प्रबंधन ने जरूरी कदम उठाए हैं।

स्वाइन फ्लू के विद्यार्थियों में फैले डर को देखते हुए प्रबंधन ने फोर्टिस अस्पताल के एक्सपर्ट्स की एक वर्कशॉप मंगलवार को आयोजित की।

फोर्टिस अस्पताल नोएडा के वरिष्ठ फिजीशियन डा. आशुतोष शुक्ला ने स्वाइन फ्लू को लेकर विद्यार्थियों की शंकाओं का समाधान किया। साथ ही स्वाइन फ्लू के लक्षण और बचाव के टिप्स दिए।

कॉलेज के निदेशक डा. एसपी पांडे ने कहा कि कॉलेज में स्वाइन फ्लू के कोई लक्षण नहीं मिले हैं। कॉलेज में नियमित रूप से क्लास जारी रहेंगी।

संक्रमण की चपेट में समाज कल्याण अफसर
स्वाइन फ्लू का कहर और डर जनपद में बढ़ता ही जा रहा है। अब तक कई अधिकारी इसके लपेटे में आ गए हैं। सोमवार से समाज कल्याण अधिकारी की भी तबियत खराब चल रही है।

सर्दी-खांसी, खराश और बुखार की वजह से वे मंगलवार को ऑफिस भी नहीं पहुंच सके। फिलहाल समाज कल्याण अधिकारी परितोष श्रीवास्तव ने बताया कि पिछले तीन दिनों से उनकी तबियत खराब है।


सोमवार शाम से हालत ज्यादा बिगड़ गई है। श्रीवास्तव ने बताया कि फिलहाल वे प्राइवेट डॉक्टर से इलाज करा रहे हैं। मंगलवार को प्राइवेट स्तर पर सैंपल भी टेस्ट कराने के लिए दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed