फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Swine Flu, 100 patients till now in Ghaziabad, 6 new patients found in Hapur

स्वाइन फ्लू: गाजियाबाद में मरीजों की संख्या 100 पहुंची, हापुड़ में मिले 6 नए मरीज

Thu, 14 Feb 2019 03:30 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: Priyesh Mishra Updated Thu, 14 Feb 2019 03:30 AM IST
विज्ञापन
Swine Flu, 100 patients till now in Ghaziabad, 6 new patients found in Hapur
swine flu
जिले में स्वाइन फ्लू का वायरस तेजी से फैलने लगा है। गाजियाबाद जिले में स्वाइन फ्लू के केस अब बढ़कर 100 तक पहुंच गए हैं। विशेषज्ञों के अनुसार अभी मार्च तक स्वाइन फ्लू का खतरा बना रहेगा। बुधवार को स्वाइन  फ्लू के 9 सेंपल की रिपोर्ट मिली, जिसमें से 3 नए मरीजों की पुष्टि हुई।
विज्ञापन


मेरठ मेडिकल ने हापुड़ के 6 नए मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि कर दी है, जिसकी रिपोर्ट स्थानीय अफसरों को मिलने के बाद से हड़कंप मच गया है। इससे पहले भी पांच मरीजों में इसकी पुष्टि हो चुकी है। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने गढ़ रोड पर स्वाइन फ्लू वार्ड बनाकर चिकित्सकों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। अभी तक कुल 11 मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो चुकी है, जबकि मेरठ में यह संख्या 180 के पास पहुंच गई है।  
विज्ञापन


सर्दियों के मौसम में हर साल स्वाइन फ्लू का वायरस फैलता है। इस वर्ष हापुड़ से सटे जिला मेरठ में स्वाइन फ्लू का अधिक प्रकोप है। अभी तक वहां 180 से अधिक मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। जबकि जनवरी के अंत तक भी हापुड़ में इस बीमारी से पीड़ित मरीज के न मिलने से स्वास्थ्य अफसर राहत महसूस कर रहे थे। फरवरी शुरू होते ही यहां के स्वास्थ्य विभाग की भी नींद उड़ गई है। क्योंकि अभी तक 11 मरीजों में मेरठ मेडिकल ने स्वाइन फ्लू की पुष्टि कर दी है। बुधवार को 6 नए पॉजीटिव मरीजों की सूची मेरठ मेडिकल से जिले के स्वास्थ्य विभाग को भेजी गई तो चिकित्सकों में अफरा-तफरी मच गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद सीएमओ ने गढ़ रोड सीएचसी पर स्वाइन फ्लू का स्पेशल वार्ड तैयार कराया है, साथ ही चिकित्सकों को 24 घंटे अलर्ट रहने को कहा है। टीम का गठन कर संदिग्ध मरीजों पर नजर रखने के भी निर्देश दिए हैं। 

मरीजों के घर पहुंच रही टीम 
जिले के जिन मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है, उनके परिजनों के स्वास्थ्य की जांच के लिए विभाग की टीम मरीज के घर पहुंच रही है। लक्षण मिलने पर परिजनों को टैमी फ्लू भी दी जा रही है। 

स्वाइन फ्लू के लक्षण
स्वाइन फ्लू होने पर मरीज को तेज बुखार, खांसी, गले में खरास, छींक आना, सर्दी जुकाम, सिर दर्द, चक्कर आना, उल्टी होना, सांस लेने में समस्या होती है। 

बचाव के लिए यह बरतें सावधानी 
स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए हाथ और चेहरे को साफ पानी से साबुन के साथ धोएं, जुकाम आदि के मरीजों से दूर रहें, भीड़ भाड़ वाले इलाकों से दूर रहें, पेय पदार्थ का ज्यादा सेवन करें।  


11 मरीजों में पुष्टि
मुख्य चिकित्साधिकारी डा.राजवीर सिंह का कहना है कि जिले के 11 मरीजों में अभी तक स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। लोग सावधानी बरतें। दवा का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed