फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Swati Maliwal wrote letter to the President of India

स्वाति मालीवाल ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, दुष्कर्म के दोषियों को जल्द फांसी दिलाने की मांग

Mon, 04 Mar 2019 01:52 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Mon, 04 Mar 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
Swati Maliwal wrote letter to the President of India
स्वाति मालीवाल - फोटो : अमर उजाला
निर्भया सामूहिक दुष्कर्म के दोषियों को जल्द फांसी दिलाने के लिए कानूनी प्रक्रिया को सुगम बनाने की मांग करते हुए दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने राष्ट्रपति को पत्र लिखा है। यह पत्र मालीवाल ने इस खबर के मद्देनजर लिखा है कि यह दोषी सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने वाले हैं। 
विज्ञापन


स्वाति मालीवाल इन दिनों महिला सुरक्षा की मांग पर 13 दिवसीय पद यात्रा पर हैं। रविवार को पद यात्रा के आठवें दिन वह आरके पुरम सेक्टर चार के रविदास कैंप गईं, जहां निर्भया केस के दोषी रहते थे। राष्ट्रपति को पत्र लिखकर मालीवाल ने अपील की है कि दुष्कर्म मामलों की सुनवाई तीन माह के भीतर पूरी होनी चाहिए।
विज्ञापन


इसके अगले तीन माह में सभी अपील, पुनर्विचार याचिका व क्यूरेटिव याचिका पर सुनवाई पूरी हो जाए। ऐसा होने पर छह माह के भीतर दुष्कर्म पीड़ितों को इंसाफ मिलेगा। इसके लिए वह केंद्र सरकार को अध्यादेश लाने का निर्देश दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग अध्यक्ष ने पत्र में लिखा कि देश की राजधानी रेप केपिटल के नाम से बदनाम है और यहां आठ माह की बच्चियों तक से दुष्कर्म की वारदातें हुई हैं। राष्ट्रीय अपराध ब्यूरो के आंकड़ों के मुताबिक रोजाना कम से कम तीन लड़कियां यौन हिंसा का शिकार होती हैं। निर्भया सामूहिक दुष्कर्म मामले के छह साल बाद भी पीड़िता को इंसाफ नहीं मिल पाया है। उसके माता-पिता आज भी अदालत के चक्कर काट रहे हैं।


निर्भया मामले में हाईकोर्ट ने पांच मई 2017 को चार व्यस्क दोषियों को फांसी की सजा सुनाई थी। उनकी अपील हाईकोर्ट तथा विशेष अनुमति याचिका सुप्रीम कोर्ट से खारिज हो चुकी हैं। वह अब क्यूरेटिव याचिका दायर करने जा रहे हैं क्योंकि इसे दायर करने की कोई समय सीमा नहीं है। दुष्कर्म के मामलों में क्यूरेटिव याचिका दायर करने की एक समय सीमा होनी चाहिए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed