फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Swati Maliwal targeted CM Atishi by visiting Kalkaji assembly

'दिल्ली नर्क बना दी': स्वाति मालीवाल ने CM 1 और CM 2 को याद दिलाया वादा, कालकाजी विधानसभा का किया दौरा

Sat, 30 Nov 2024 01:30 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 30 Nov 2024 01:30 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने कालकाजी विधानसभा का दौरा किया। जो मुख्यमंत्री आतिशी की विधानसभा है। जिसके बाद उन्होंने सीएम से अपनी विधानसभा जाने के लिए कहा। स्वाति ने कहा कि हालाता इतने खराब हैं कि सड़कें टूटी पड़ी हैं।

विज्ञापन
Swati Maliwal targeted CM Atishi by visiting Kalkaji assembly
स्वाति मालीवाल और सीएम आतिशी - फोटो : एएनआई

विस्तार

आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने एक बार फिर अपनी ही पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने कालकाजी विधानसभा का दौरा किया। दौरे के बाद स्वाति ने सीएम आतिशी पर निशाना साधा है। 

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने कहा कि आज दिल्ली की हालत बहुत बदहाल हो चुके हैं। आप किसी अमीर कॉलोनी में चले जाइए या किसी गरीब बस्ती में, हर जगह सड़कें टूटी पड़ी हैं, कूड़े के बड़े-बड़े पहाड़ इकट्ठा हो गए हैं। मैं कालकाजी विधानसभा गई, जो मुख्यमंत्री का अपना विधानसभा क्षेत्र है। वहां हालात इतने खराब हैं कि सारी सड़कें टूटी पड़ी हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


आगे कहा कि हर दिन कई बुजुर्ग और बच्चे गिर रहे हैं। वहां की हालत इतनी खराब है कि अगर कोई महिला गर्भवती हो या किसी को मेडिकल इमरजेंसी हो जाए तो एंबुलेंस तक अंदर नहीं आ रही। मैं पिछले 20 सालों से दिल्ली में जमीन पर काम कर रही हूं, मैंने आज तक ऐसे हालात नहीं देखे कि मुख्यमंत्री जो कि बहुत लंबे समय तक पीडब्ल्यूडी मंत्री रही हैं, उनके अपने विधानसभा क्षेत्र का इतना बुरा हाल है।



स्वाति ने आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें अपने विधानसभा के लोगों से जाकर मिलना चाहिए और उनका दर्द समझना चाहिए और उन्हें राहत पहुंचानी चाहिए। अगर वे अपने विधानसभा क्षेत्र की स्थिति नहीं सुधार सकती तो ये बाकी दिल्ली को कैसे ठीक करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed