फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Swati maliwal serious allegation on central minister about gb road sex racket

'केंद्रीय मंत्री के संरक्षण में जीबी रोड पर चलता है जिस्मफरोशी का धंधा'

Fri, 23 Sep 2016 10:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 23 Sep 2016 10:00 AM IST
विज्ञापन
Swati maliwal serious allegation on central minister about gb road sex racket
जीबी रोड स्वाति मालीवाल - फोटो : फाइल फोटो

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने दावा किया है कि संसद से तीन किलोमीटर दूर जीबी रोड में एक केंद्रीय मंत्री और दिल्ली के नेता के संरक्षण में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जीबी रोड में युवतियों से जबरदस्ती देह व्यापार करने के मामले को उजागर करने पर उन्हें डराने के लिए पहले धमकाया गया लेकिन जब वो चुप नहीं रहीं तो उन पर एफआईआर दर्ज कर दी।
विज्ञापन


हालांकि मालीवाल ने आरोपी केंद्रीय मंत्री का नाम उजागर नहीं किया है। आईटीओ स्थित दिल्ली महिला आयोग के मुख्यालय में बृहस्पतिवार को मालीवाल ने प्रेस कांफ्रेंस में यह आरोप लगाया है कि जीबी रोड पर चल रहे कोठों में भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री का हाथ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्वाति ने फोन पर धमकी भरे मैसेज आने का किया दावा

Swati maliwal serious allegation on central minister about gb road sex racket
स्वाति मालिवाल

यहां रोज रात को 5 करोड़ का देह व्यापार होता है। मैंने बंद करने  की कोशिश की तो मुझ पर एफआईआर कर दी गई। जल्द इस मामले का पर्दाफाश करूंगी, मंत्री का नाम भी पता चल जाएगा। 

स्वाति का यह भी आरोप है कि उनके मोबाइल फोन पर लगातार कुछ दिनों से मैसेज आ रहे हैं कि जीबी रोड के मामलों में मत पड़ो, वरना तुम्हारे लिए अच्छा नहीं होगा। 

बता दें कि पिछले दिनों स्वाति ने जीबी रोड का दौरा किया था और कहा था कि वहां पर गैर कानूनी धंधे बिना रोक टोक चल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed