फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Swati Maliwal raised her voice in Parliament against the arbitrariness of private hospitals.

Delhi NCR News: निजी अस्पतालों की मनमानी पर संसद में स्वाति मालीवाल ने उठाई आवाज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 09:28 PM IST
विज्ञापन
नैदानिक प्रतिष्ठान अधिनियम को देशभर में लागू करने की मांग की
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली से राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने संसद में निजी अस्पतालों और स्वास्थ्य बीमा कंपनियों की मनमानी पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आज मरीजों के लिए इलाज के बजाय बिलिंग ही प्राथमिकता बन गई है। जब कोई आपात स्थिति में निजी अस्पताल में भर्ती होता है, तो अस्पताल पहले मरीज से बीमा और पैसों के बारे में पूछते हैं। इसके साथ ही, डीलक्स, प्रीमियम और सुइट जैसे कमरे फाइव स्टार होटल से भी महंगे हो गए हैं। थर्मामीटर, दस्ताने, मास्क और सैनिटाइजर जैसी बुनियादी चीजों को भी बिल में जोड़ दिया जाता है।

स्वाति मालीवाल ने बताया कि सामान्य दवाइयों की जगह महंगी ब्रांडेड दवाइयां लिखी जाती हैं और कई बार मरीजों को जरूरत से ज्यादा जांच करवाई जाती है। उन्होंने कहा कि यह समस्या केवल अस्पतालों तक सीमित नहीं है, बल्कि बीमा कंपनिया भी प्रीमियम बढ़ाकर और छोटे-छोटे क्लेम खारिज करने की शर्तों से आम लोगों को परेशान कर रही हैं। नतीजा यह है कि हर साल लाखों परिवार इलाज के खर्च के कारण कर्ज में डूब जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed