{"_id":"5d8a422d8ebc3e93df4236cc","slug":"swati-maliwal-met-with-injured-journalist-notice-to-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"घायल पत्रकार से मिलीं महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल, पुलिस को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घायल पत्रकार से मिलीं महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल, पुलिस को नोटिस
Tue, 24 Sep 2019 09:49 PM IST
Avdhesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Tue, 24 Sep 2019 09:49 PM IST
विज्ञापन
swati maliwal
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल झपटमारी की घटना में घायल महिला पत्रकार से एम्स में मिलीं। वहीं इस मामले में उन्होंने दिल्ली पुलिस को नोटिस भेजा है और 28 सितंबर तक जवाब देने को कहा है।
महिला पत्रकार से रविवार को दो मोटर साइकिल सवार बदमाशों ने चलते ऑटो में मोबाइल छीनने का प्रयास किया। इस कारण से वह ऑटो से गिरकर घायल हो गई थीं। उनको एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भरती कराया गया। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष ने इस मामले में दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है।
आयोग का कहना है कि दिल्ली में चेन स्नैचिंग और इस दौरान महिलाओं के साथ मारपीट की घटनाएं सामने आ रही हैं। आयोग ने दिल्ली पुलिस से मामले की विस्तृत जांच रिपोर्ट मांगी है, वहीं, मामले में दर्ज एफआईआर की कॉपी और आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी व घटना की सीसीटीवी फुटेज देने को कहा है।