फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Swati Maliwal fast ends support JMI Student protest over CAA

स्वाति मालीवाल का अनशन खत्म, छुट्टी मिलते ही जामिया के छात्रों का किया समर्थन

Tue, 17 Dec 2019 10:54 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Tue, 17 Dec 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
Swati Maliwal fast ends support JMI Student protest over CAA
स्वाति मालिवाल - फोटो : ANI

13 दिन आमरण अनशन के चलते तबीयत बिगड़ने के बाद दिल्ली गेट स्थित लोकनायक अस्पताल में दो दिन से भर्ती दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को मंगलवार सुबह छुट्टी दे दी गई। डॉक्टरों ने उन्हें कुछ दिन घर पर आराम करने की सलाह दी है।

विज्ञापन


अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद स्वाति मालीवाल ने सोशल मीडिया पर लिखा कि उनका शरीर अब भी कमजोर है, लेकिन वे बेहतर महसूस कर रही हैं। अनशन तो खत्म हो गया, लेकिन उनके हौसले और बुलंद हुए हैं। दुष्कर्म मामलों के खिलाफ सख्त सिस्टम बनवाकर ही मानेंगे। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि विरोध हमेशा शांतिपूर्वक होना चाहिए।  

विज्ञापन

स्वाति मालिवाल ने पुलिस की कार्रवाई पर दुख जताया

स्वाति मालिवाल ने जामिया के विद्यार्थियों के साथ लाइब्रेरी तक में घुसकर पुलिस की बर्बर मारपीट की घटना को दुखद बताया। उन्होंने जल्द ही शांति का माहौल स्थापित होने की उम्मीद जताई। साथ ही कहा कि किसी छात्रा की शिकायत है तो आयोग उसकी मदद के लिए खड़ा है। मुजफ्फरपुर दुष्कर्म मामले में सामने आए वीडियो पर उन्होंने कहा कि इस बेटी के खून से पूरे सिस्टम के हाथ रंगे हैं। पुलिस की जवाबदेही आखिरकार कब तय होगी? कब गुंडों के मन में खौफ होगा?

महिला सुरक्षा के लिए तीन दिसंबर से आमरण अनशन पर बैठी स्वाति मालीवाल की तबीयत 13 दिन बाद बीते रविवार की सुबह अचानक बिगड़ गई थी। आनन-फानन में उन्हें नजदीकी लोकनायक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां आईसीयू में वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम ने उनका उपचार किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed