'स्कर्ट पहनी होगी.. रात में देर तक घूमती होगी.. ब्यॉयफ्रेंड होगा.. इसलिए रेप हुआ'
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है। स्वाति का कहना है कि सिर्फ महेश शर्मा नहीं, ये सिस्टम है जो हमेशा लड़की को दोष देता है।
स्कर्ट पहनी होगी, रात में देर तक घूमती होगी, ब्यॉयफ्रेंड होगा, इसलिए रेप हुआ। राजनेता अपने बयानों से पीड़िता को ही गलत ठहरा देते हैं।
हालांकि इन नेताओं समेत समाज की जिम्मेदारी बनती हैं कि वे महिलाओं के प्रति संवेदनशील बनें। महिला या बच्ची को आरोप लगाने गलत है।
'..ताकि ऐसा अपराध करने से पहले उनकी रूह कांप जाए'
स्वाति मालीवाल सोमवार को भलस्वा डेयरी में लड़के की बात न मानने पर 16 लोगों द्वारा जलाई गयी लड़की से मिलने अस्पताल पहुंची।
स्वाति ने पीड़िता से मिलने के बाद ट्वीट कर कहा कि लड़की 95 फीसदी तक जल चुकी है। उसकी खामोश आंखें एक ही सवाल करती हैं कि क्या मैं बचूंगी? मुझे इंसाफ मिलेगा। मेरी आत्मा रो गयी।
कैसी नीच व्यवस्था है कि हमारी जो अपराधियों के हौंसले इतने बुलंद हैं। हमें ऐसी व्यवस्था बनानी होगी, ताकि ऐसा अपराध करने से पहले उनकी रूह कांप जाए।