{"_id":"56e2aa344f1c1b1f7d8b456a","slug":"swarnkaron-establishment-has-closed-the-ninth-day-accelerated-adonln","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वर्णकारों ने नौवें दिन भी रखे प्रतिष्ठान बंद, तेज हुआ आंदोलन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वर्णकारों ने नौवें दिन भी रखे प्रतिष्ठान बंद, तेज हुआ आंदोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Fri, 11 Mar 2016 04:55 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करते स्वर्णकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार के सोने व हीरे के आभूषणों पर एक्साइज ड्यूटी लगाने के विरोध में चल रहा आंदोलन दिन प्रतिदिन बढता जा रहा है। इस आंदोलन में अनिश्चित कालीन हडताल के चलते कस्बे के स्वर्णकारों ने शुक्रवार को नौवे दिन भी अपने प्रतिष्ठानों को बंद रखा, वहीं मैढ राजपुत स्वर्णकार संघ तावडू ने 17 मार्च को दिल्ली रामलीला मैदान में होने वाले विशाल प्रदर्शन में बढ चढकर भाग लेने की बात कही है।
विज्ञापन
काबिलेगोर है की नए बजट में केन्द्र सरकार ने सोने व हीरे के आभूषणों पर एक प्रतिशत एक्साईज ड्यूटी लगा दी है। बजट के बाद से ही कस्बे में स्वर्णकारों में इसका विरोध उठना शुरू हो गया था।
विज्ञापन
गत 3 मार्च को स्वर्णकारों ने एक बैठक कर अपने प्रतिष्ठानों को बंद रखने का निर्णय लिया था। जिसके बाद उन्होंने दौबारा एक बैठक कर अनिश्चि कालीन बंद का एलान कर दिया । इस एक्साईज ड्यूटी के विरोध में चल रहा आंदोलन दिन प्रतिदिन बढता जा रहा है।
विज्ञापन
कस्बे के स्वर्णकारों ने पिछले तीन मार्च से अपने प्रतिष्ठानों को बंद किया हुआ है और वीरवार को एक जलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन भी किया।
संघ के प्रधान जयसिंह सोनी ने बताया कि सरकार ने सोने और हीरे के गहनों पर एक्साइज ड्यूटी लगाकर उनके व्यापार पर एक बोझ बढा दिया है। इस प्रस्ताव के कारण ग्राहको को भी आर्थिक नुकसान झेलना पडेगा।
उन्होंने बताया कि सरकार जब तक उनकी मांगे नहीं मानती तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि 17 मार्च को दिल्ली रामलीला मैदान में होने जा रहे विशाल विरोध प्रदर्शन में तावडू से भी स्वर्णकार बढ चढकर भाग लेगें।