फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   swarn jayanti program seeting plan changed by spg

स्वर्ण जयंती समारोह: सुरक्षा के चलते एसपीजी ने बदला सीटिंग प्लान, स्टेज पर नही बैठेंगे 700 लोग

Mon, 31 Oct 2016 11:52 AM IST
मयंक तिवारी/अमर उजाला, गुड़गांव
मयंक तिवारी/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Mon, 31 Oct 2016 11:52 AM IST
विज्ञापन
swarn jayanti program seeting plan changed by spg
- फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वर्ण जयंती में शामिल होने की तैयरियों का एसपीजी की तैयारी आखिरी दौर में है। स्टेज से लेकर मैदान में बैठने वाले लोगों के सीटिंग प्लान में परिवर्तन किया है। साथ ही जिला प्रशासन से 31 अक्तूबर की शाम के बाद किसी भी तरह के रिहर्सल पर रोक लगा दी है।

विज्ञापन


दिवाली के कारण स्वर्ण जयंती के समारोह का रिहर्सल बंद नहीं होगा। इवेंट कंपनी की ओर से 31 अक्तूबर को किया जाना था। जिस पर एसपीजी ने साफ तौर पर सोमवार को पांच बजे तक पूरी तैयारी करने को कहा है।
विज्ञापन


अभी एसपीजी के सात अधिकारियों की ओर से अभी पूरे आयोजन के सुरक्षा पर नजर रखी जा रही है। 31 अक्तूबर की शाम को यह संख्या 50 से अधिक हो जाएगी। जो पूरे स्टेडियम की इंटरनल सुरक्षा को अपने कब्जे में ले लेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सुरक्षा के चलते डीप सेंसर मेटल डिडेक्टर (डीएसएमडी) से पूरे परिसर की सघन जांच की गई। उपायुक्त की ओर से एसपीजी अधिकारियों को दी गई दलील में कार्यक्रम स्टल पर आने वाले सामान व वाहनों का भी हवाला दिया गया। जिस पर एसपीजी की ओर से किसी भी हालत में इसे 31 अक्तूबर की शाम को पांच बजे तक पूरा करने को कहा गया है। 

वायुसेना के जहाज से पहुंचे एसपीजी अधिकारी
-प्रधानमंत्री की यात्रा को लेकर वायुसेना को दो हेलीकॉप्टर दो बजे सेक्टर 29 लेजर वैली पार्क में उतरा। जिसमें सवार कुछ लोग कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और बाद में हेलीकॉप्टर वापस चला गया।


पूरे कार्यक्रम पर आईबी की भी है नजर
-आई बी के अधिकारियों की ओर से पूरे कार्यक्रम पर नजर है। उनकी ओर से लगातार कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया जा चुका है। इसके साथ प्रदेश की सीआईडी टीम पूरे मामले पर नजर बनाये हुए। सीआईडी के वरिष्ठ अधिकारियों ने डेरा डाल रखा है। समारोह स्थल के आसपास के गेस्ट हाउस व निवासियों की गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed