फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   swarn jayanti program function will be like comman wealth games show

स्वर्ण जयंती कार्यक्रम: कॉमनवेल्थ जैसा होगा समारोह का उद्घाटन, लेजरबीम और रोशनी से नहाएगा स्टेडियम

Mon, 31 Oct 2016 11:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Mon, 31 Oct 2016 11:22 AM IST
विज्ञापन
swarn jayanti program function will be like comman wealth games show
- फोटो : अमर उजाला

दिल्ली में हुए राष्ट्रमंडल खेलों के उद्घाटन जैसा भव्य स्वर्ण जयंती समारोह का उद्घाटन होगा। आसमान से बिल्कुल भव्य नजारा दिखेगा। पूरा स्टेडियम लेजरबीम और दुधिया रोशनी में डूबा रहेगा। समारोह में बैठने का सीटिंग प्लान भी कॉमनवेल्थ खेल के जैसा तैयार किया गया है। इसके लिए स्वर्ण जयंती प्राधिकरण के स्टेयरिंग व एग्जीक्यूटिव कमेटी की ओर से अध्ययन किया गया था।

विज्ञापन


 एक नवंबर को ताऊ देवीलाल स्टेडियम में होने वाले स्वर्ण जयंती समारोह के मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। इस वजह से सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त है। सुरक्षा के मद्देनजर पहले देसी तरीके से पगड़ी और फूल मालाओं से स्वागत किया जाएगा। इसके बाद प्रधानमंत्री का भाषण होगा।
विज्ञापन


भाषण के बाद भव्य समारोह होगा। समारोह के नोडल ऑफिसर आनंद मोहन सरन का कहना है कि समारोह को देखकर दर्शक अभिभूत हो जाएंगेे। संबोधन तथा लाइट एंड शो के माध्यम से प्रदेश की उन्नति का सफर प्रदर्शित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक विदेशी कंपनी द्वारा पूरे कार्यक्रम की भव्यता तय की गई है। प्रधानमंत्री अपने वीवीआईपी केबिन से इसे देखेंगे। समारोह के उद्घाटन के बाद लेजर शो में स्वर्ण जयंती का लोगो शंख भी साफ दिखेगा। इसमें हरियाणा के 50 वर्ष के इतिहास व विकास की झलक भी दिखाई देगी।

इसके लिए 200 से अधिक अलग-अलग लाइटों का इस्तेमाल किया गया है। जिससे हर लाइट बीम के साथ एक संदेश मिले। हरियाणा की वीर-भूमि, कर्म भूमि, विजय भूमि और हरि भूमि को इस भव्य कार्यक्रम में दिखाने का प्रयास होगा।


कलाकार प्रस्तुत करेंगे कार्यक्रम
कार्यक्रम में 400 से अधिक कलाकार यहां की संस्कृति को प्रस्तुत करेंगे। इनमें हरियाणवी नृत्य, संगीत और अन्य कार्यक्रम होंगे। हर थीम के साथ विशेषज्ञों द्वारा एक थीम साउंड बनाया गया है। किसान, खेत, खिलाड़ी, सैनिक संबंधी 30-30 सेकेंड की थीम म्यूजिक भी है, जो प्रस्तुत करने से पहले बजाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed