{"_id":"5c5388efbdec227f1c76b24f","slug":"swaraj-india-made-auto-taxi-e-rickshaw-morcha-for-lok-sabha-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वराज इंडिया ने लोकसभा चुनाव के लिए कसी कमर, पार्टी ने ऑटो, टैक्सी, ई-रिक्शा मोर्चा का किया गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वराज इंडिया ने लोकसभा चुनाव के लिए कसी कमर, पार्टी ने ऑटो, टैक्सी, ई-रिक्शा मोर्चा का किया गठन
Fri, 01 Feb 2019 05:16 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 01 Feb 2019 05:16 AM IST
विज्ञापन
स्वराज इंडिया के नेता योगेंद्र यादव
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में जमीन तलाश रही स्वराज इंडिया ने भी लोक सभा चुनाव के लिए कमर कस ली है। पार्टी की पहली कोशिश जनाधार मजबूत करने की है। इसकी शुरुआत बृहस्पतिवार को पार्टी ने ऑटो, टैक्सी, ई-रिक्शा मोर्चा के गठन के साथ की। पार्टी का कहना है कि मोर्चा दिल्ली के सभी कोर्ट में मुफ्त कानूनी सहायता देने के साथ-साथ ऑटो चालकों को हर संभव मदद करेगा। पार्टी ने इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 7065211477 भी जारी किया है। इस नंबर पर फोन करके चालक अपनी समस्या बता सकेंगे।
विज्ञापन
स्वराज इंडिया का मानना है कि बेशक स्वराज इंडिया आगामी लोकसभा चुनाव में सभी सीटों पर चुनाव लड़ने नहीं जा रही है, लेकिन इस दौरान लोगों के बीच पैठ बनाने की कोशिश की जा सकती है। इस मौके पर मतदाताओं को उनके हक के प्रति जागरूक करके सचेत किया जा सकता है। ताकि, वह वोट मांगने आने वाले जन प्रतिनिधियों से माकूल सवाल कर सकें। इस दिशा में अलग-अलग मोर्चे काफी मददगार होंगे।
विज्ञापन
एक पदाधिकारी ने बताया कि सबसे पहले ऑटो, टैक्सी, ई-रिक्शा चालकों के बीच पार्टी मजबूत पकड़ बनाएगी। इसके लिए दिल्ली की सभी कोर्ट में नि:शुल्क कानूनी मदद मुहैया कराएगी। वहीं, अपने स्तर पर सरकारी नीतियों से उनके ऊपर पड़ने वाले असर का आकलन करके उसके बारे में मुहिम चलाएगी।
विज्ञापन