फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   swaraj india gets new election symbol for MCD election

स्वराज इंडिया को मिला नया चुनाव चिन्ह, योगेंद्र बोले- सीटी के साथ करेंगे निगम की पहरेदारी

Sun, 09 Apr 2017 10:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 09 Apr 2017 10:29 AM IST
विज्ञापन
swaraj india gets new election symbol for MCD election
योगेंद्र यादव - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली नगर निगम चुनाव में पहली बार चुनाव लड़ रही नवगठित स्वराज इंडिया पार्टी के अधिकांश उम्मीदवारों को सीटी चुनाव चिन्ह मिला है। शनिवार को नामांकन वापस लेने के साथ राज्य चुनाव आयोग की ओर से उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया। 

विज्ञापन


पार्टी इसे अपनी पहली जीत बता रही है। कारण स्वराज इंडिया पार्टी शुरू से एक चुनाव चिन्ह की मांग कर रही थी, मगर उसकी मांग को खारिज कर दिया गया था। पार्टी ने इसके लिए केजरीवाल सरकार को जिम्मेदार बताया था। 
विज्ञापन


पार्टी के मुताबिक एक रणनीति के तहत काम करने के लिए चलते उन्हें सफलता मिली और अधिकांश सीटों पर उनके उम्मीदवारों को सीटी चुनाव चिन्ह मिला है। पार्टी ने अपने सभी उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह के लिए सीटी, खिड़की और ट्रैक्टर चलाता किसान को इसी क्रम में मांगने का निर्देश दिया था। पार्टी की यह रणनीति काम आई पार्टी के करीब नब्बे फीसदी उम्मीदवारों को सीटी चुनाव चिन्ह मिल गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

योगेंद्र बोले- केजरीवाल की सभी साजिश नाकाम

swaraj india gets new election symbol for MCD election
योगेंद्र यादव - फोटो : SELF

स्वराज इंडिया पार्टी के योगेंद्र यादव ने कहा कि केजरीवाल सरकार की सभी साजिश नाकाम हुई। हमारे ज्यादातर उम्मीदवारों को सीटी चुनाव चिन्ह मिल गया है। इसी सीटी के साथ हम निगम की पहरेदारी करेंगे।

दिल्ली की जनता को अच्छा करके दिखाएंगे। यह जीत के साथ शुरूआत जैसी स्थिति है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनुपम ने कहा कि पंजीकृत राजनीतिक पार्टी होने के बावजूद स्वराज इंडिया को समान चुनाव चिन्ह नहीं दिया गया था।

हम सब ने देखा कि किस तरह आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार ने चुनाव आयोग के नियमों में प्रस्तावित संशोधनों पर रोक लगाकर स्वराज इंडिया के खिलाफ साजिश की। यही नहीं पार्टी के 24 उम्मीदवारों के नामांकन भी गैरकानूनी ढंग से रद किए गए। मगर अब एक चुनाव चिन्ह मिलने से कार्यकर्ताओं में जोश है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed