फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   swaraj india announced list of candidates for mcd election in delhi

नगर निगम चुनाव: स्वराज इंडिया ने उम्मीदवारों की छठी सूची की जारी, 29 नाम 

Sun, 26 Mar 2017 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 26 Mar 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
swaraj india announced list of candidates for mcd election in delhi
- फोटो : अमर उजाला

दिल्ली नगर निगम चुनाव से पहली बार राजनीति में अपना भाग्य आजमाने उतर रही स्वराज इंडिया पार्टी ने शनिवार को उम्मीदवारों की छठी सूची जारी की है। सूची में कुल 29 उम्मीदवारों के नाम है, जिसमें 12 महिलाएं शामिल है।

विज्ञापन


पार्टी अब छठी सूची के साथ 272 नगर निगम सीटों में से 200 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। पार्टी ने अपने छठी सूची में सामाजिक कार्यकर्ताओं के अलावा प्रबंधन, इंजीनियरिंग के क्षेत्र से जुड़े युवा उम्मीदवारों को मौका दिया है।
विज्ञापन


पार्टी का कहना है कि वह युवाओं को ज्यादा मौके दे रहे है, जिससे वह बेहतर सोच के साथ एमसीडी को अपने अच्छे प्रबंधन से आगे ले जा सके। एमसीडी में काबिज बीती सरकारों ने उसे कबाड़ बना दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्वराज इंडिया ने एबीवीपी की आलोचना की

swaraj india announced list of candidates for mcd election in delhi
योगेंद्र यादव - फोटो : अमर उजाला
पार्टी ने एमसीडी चुनाव में पर्यावरण और स्वच्छता, कचरा मुक्त दिल्ली और प्रदूषण मुक्त दिल्ली को अपना चुनावी मुद्दा बनाएगी। एमसीडी को लेकर विजन डॉक्यूमेंट पर ही काम करेंगे। पार्टी ने अपनी छठी सूची में 60 साल या इससे ज्यादा उम्र वालों को मौका नहीं दिया है।

अलीगढ़ में प्रशांत भूषण की एक बैठक में शिरकत करने के दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की ओर से हंगामा किए जाने का स्वराज इंडिया पार्टी ने आलोचना की है। पार्टी का कहना है कि प्रशांत भूषण वहां भ्रष्टाचार जैसे ज्वलंत मुद्दे को लेकर एक चर्चा में शामिल होने गए थे।

मोदी सरकार की ओर से इसे लेकर जल्द से जल्द कानून लाने की बात कर रहे थे। मगर एबीवीपी के लोगों ने वहां हंगामा तक शांतिभंग की है। इससे उनके पार्टी की मंशा का पता चलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed