फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Swami Chaitanyanand used to call female students to ghat near Rishikesh ashram and talk obscenely to them

'वो मुझे बेबी कहता था': बाबा की एक और बदनाम कहानी, दिल्ली ही नहीं ऋषिकेश के आश्रम में भी करता था घिनौना काम

Fri, 26 Sep 2025 08:40 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Fri, 26 Sep 2025 08:40 PM IST
सार

एक पीड़ित छात्रा ने प्राथमिकी में कहा कि मामला आश्रम में उठा तो मठ ने सभी को व्हाट्सएप वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बात की थी। इसमें 32 छात्राओं से बात हुई थी। उसके बाद दिल्ली पुलिस के वसंतकुंज थाने को शिकायत दी थी। 

विज्ञापन
Swami Chaitanyanand used to call female students to ghat near Rishikesh ashram and talk obscenely to them
आरोपी स्वामी चैतन्यानंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्री श्रृंगेरी मठ के दिल्ली के वसंतकुंज में स्थित आश्रम में छात्राओं के साथ छेड़छाड़ के आरोपी स्वामी चैतन्यानंद अपनी नई बीएमडब्ल्यू कार में छात्राओं को ऋषिकेश ले गया था। वह दयानंद सरस्वती आश्रम में रूके थे। वहां वह आश्रम के पास स्थित घाट पर छात्राओं को बुलाता था और उनसे अश्लील बातें करता था।

विज्ञापन

मामला आश्रम में उठा तो मठ ने सभी को व्हाट्सएप वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बात की
एक पीड़ित छात्रा ने प्राथमिकी में कहा कि मामला आश्रम में उठा तो मठ ने सभी को व्हाट्सएप वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बात की थी। इसमें 32 छात्राओं से बात हुई थी। उसके बाद दिल्ली पुलिस के वसंतकुंज थाने को शिकायत दी थी। पुलिस ने दो दिन की जांच के बाद इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नाम बुलाकर छात्राओं को बाहर ले जाता था
छात्रा ने शिकायत में कहा कि आरोपी भेजे गए अश्लील मैसेज को टैग कर नए मैसेज भेजता था। यह मार्च 2025 में अपनी बीएमडब्ल्यू कार से छात्राओं को ऋषिकेश ले गया था। एक मैडम ने मैसेज जबरदस्ती डिलीट करवा कर माफीनाम लिखवाया। उसके बाद 25 जून को फिर ऋषिकेश ले गया। यहां पर आश्रम में रूकने के दौरान वह नाम बुलाकर छात्राओं को बाहर ले जाता था। वह देर रात तक छात्राओं को अपने पास बुलाता था। विरोध करने पर उसे परीक्षा में नहीं बैठने दिया गया।

विज्ञापन

बेबी कहकर बुलाता था
पीड़िता ने शिकायत में कहा कि आरोपी स्वामी जबरदस्ती हाथ मिलाता था। जब उसने यह बात अपने परिजनों को बताई तो स्वामी ने परिजनों का नंबर ब्लॉक कर दिया। स्वामी ने एक मैडम के जरिए उसे धमकी दी थी कि वह हल्द्वानी एसपी के जरिए उसे उठवा लेगा। वह उसे बेबी कहकर बुलाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed