फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Swachhta Award for three Metro Stations

तीन मेट्रो स्टेशनों को मिला स्वच्छता अवॉर्ड, बाराखंभा रहा टॉप पर

Tue, 02 Oct 2018 09:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 02 Oct 2018 09:37 PM IST
विज्ञापन
Swachhta Award for three Metro Stations
बाराखंभा मेट्रो स्टेशन

दिल्ली मेट्रो की ओर से चलाए जा रहे स्वच्छता ही सेवा अभियान का मंगलवार को समापन हुआ। इस दौरान मेट्रो भवन में आयोजित समारोह में तीन मेट्रो स्टेशनों को स्वच्छता अवॉर्ड दिया गया। अभियान के दौरान मेट्रो स्टेशनों, मेट्रो डिपो और मेट्रो की कॉलोनियों के बीच सफाई व्यवस्था को सुधारने के मकसद से जो प्रतियोगिता आयोजित की गई थी, उसके नतीजे भी घोषित किए गए।  

विज्ञापन

    
बाराखंभा रोड मेट्रो स्टेशन को सबसे स्वच्छ अंडरग्राउंड स्टेशन, ओखला बर्ड सेंचुरी को सबसे स्वच्छ एलिवेटेड स्टेशन और हौज खास को सबसे स्वच्छ इंटरचेंज स्टेशन घोषित किया गया। दिल्ली मेट्रो के एक अधिकारी ने बताया कि द्वारका सेक्टर-21 और आईटीओ स्टेशन को भी स्वच्छता के मानकों पर खरा उतरने के लिए सांत्वना पुरस्कार दिए गए। 
विज्ञापन


यात्रियों के लिए 20 से 26 सितंबर के बीच क्लीन मेट्रो, क्लीन दिल्ली विषय पर एक ऑनलाइन स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता भी आयोजित की गई थी। मेट्रो के एमडी मंगू सिंह ने समारोह में सभी विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया। उन्होंने स्वच्छता सर्वे के विजेता मेट्रो स्टेशनों के मैनेजरों को भी अवार्ड से नवाजा।      

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed