फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Suspicious death of girl living in live in relationship in Kaushambi Ghaziabad

लिव-इन रिलेशन में मिली मौत: कमरे में लटका मिला युवती का शव, घर बंदकर भागा पार्टनर साकिब, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 01 Sep 2023 05:37 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 01 Sep 2023 05:37 PM IST
सार

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर युवती के शव को फंदे से उतारा। इसके बाद कमरे की जांच की। घटना की सूचना मिलने पर परिवार के लोग कौशांबी थाने पर पहुंचे। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच प्रारंभ कर दी है।

विज्ञापन
Suspicious death of girl living in live in relationship in Kaushambi Ghaziabad
मृतका पिंकी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के कौशांबी थाना क्षेत्र के वैशाली में गुरुवार देर रात कमरे में 23 साल की जिम रिसेप्शनिस्ट पिंकी गुप्ता का शव पंखे से लटका मिला। वह गाजीपुर के युवक साकिब के साथ रिलेशनशिप में रहती थी। घटना के बाद आरोपी कमरा बंद कर भाग गया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर थाने के बाहर शव रख कर हंगामा किया। पुलिस ने समझाकर शव अंतिम संस्कार के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन

वैशाली में रहने वाली युवती पिंकी गुप्ता जिम में रिसेप्शनिस्ट थी। वहां दिल्ली गाजीपुर के युवक साकिब से उसकी जान पहचान हो गई थी। दोनों 4 साल से वैशाली में एक साथ किराए के कमरे में रहते थे। गुरुवार रात दोनों साथ में थे। इस बीच साकिब कमरे को बंद कर बाहर चला गया। देर रात में पड़ोसी ने पुलिस को सूचना दी। कमरे में युवती पंखे से लटकी हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

घटनास्थल पर पुलिस पहुंची और शव को नीचे उतारकर कब्जे में लिया। मौके से एक डायरी और युवती का फोन मिला है। सूचना पर पहुंचे परिवार के लोगों ने आरोपी युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। उसके बाद थाने पहुंच कर पुलिस को युवक के खिलाफ युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने की शिकायत दी। कौशांबी पुलिस ने युवती के भाई की तहरीर पर आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में मुकदमा दर्ज कर भागे युवक की तलाश शुरू कर दी। 

विज्ञापन

थाने के बाहर शव रखकर की सड़क पर किया प्रदर्शन
पोस्टमार्टम के बाद परिजन युवती का शव लेकर कौशांबी थाने पहुंचे। मां पिता और अन्य लोगों ने कौशांबी पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। मां का कहना था कि उनकी बेटी वापस घर आना चाहती थी लेकिन युवक ने धमकी देकर उसे नहीं जाने दिया। करीब ढाई घंटे तक परिजन थाने के बाहर डटे रहे। एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह और थानाध्यक्ष अंकित तरार ने परिजनों को समझाकर शव अंतिम संस्कार के लिए भेजा। 

 

आरोपी हुआ गिरफ्तार 
एसीपी स्वतंत्र सिंह का कहना है कि मामले में युवती के भाई की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ चल रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed