फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Suspense on Delhi congress president Ajay Maken post Decision soon

दिल्ली में कांग्रेस पार्टी की हालत से आलाकमान चिंतित, अजय माकन के पद पर रहने को लेकर फैसला जल्द 

Thu, 25 Oct 2018 05:05 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 25 Oct 2018 05:05 AM IST
विज्ञापन
Suspense on Delhi congress president Ajay Maken post Decision soon
दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन पद पर रहेंगे या नहीं, इस पर फिर सवाल उठने लगे हैं। अजय माकन ने माना है कि वे स्वास्थ्य की दृष्टि से पूरी तरह फिट नहीं हैं। उन्होंने त्यागपत्र नहीं दिया है, लेकिन आलाकमान को स्वास्थ्य के बारे में सूचित कर दिया है। उधर, आलाकमान लोकसभा चुनाव को देखते हुए जल्द ही फैसला ले सकता है कि दिल्ली में पार्टी माकन के नेतृत्व में उतरे या कमान किसी और को सौंपी जाए।

विज्ञापन


कांग्रेस ने अजय माकन के नेतृत्व में दिल्ली में हाल ही में राफेल डील में कथित भ्रष्टाचार, अनधिकृत सीलिंग, पेट्रोल-डीजल की कीमतों व अन्य मुद्दों पर अभियान चलाया है। आरंभ में अजय माकन आगे रहे, लेकिन पिछले काफी अरसे से वे मंच से दूर रहे हैं। इसके पीछे वे खराब स्वास्थ्य का हवाला दे रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक,  अजय माकन ने भले त्यागपत्र देने से मना किया है, लेकिन स्वास्थ्य का हवाला देकर पद छोड़ने का तर्क रखा है। दिल्ली के प्रभारी पीसी चाको अब तक इस मुद्दे पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात नहीं कर पाए हैं। अगले हफ्ते उनकी राहुल गांधी से मुलाकात संभव है। इसी में अजय माकन के भविष्य का फैसला हो सकता है।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, आलाकमान राजधानी में कांग्रेस की हालत पर चिंतित है। सत्ता में रही कांग्रेस अब तीसरे नंबर पर पहुंच चुकी है। हालात देखकर उसके जल्द ही ऊपर आने की संभावना भी नहीं दिखती। लोकसभा चुनावों में भी कांग्रेस को अपने स्तर पर दिल्ली में एक भी सीट नजर नहीं आ रही। आलाकमान इसीलिए जल्द ही हेरफेर के मूड में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, अजय माकन को हटाया जाता है तो विकल्प के रूप में दिल्ली में तीन बार मुख्यमंत्री रही श्रीमती शीला दीक्षित ही नजर आ रही हैं। ऐसा नही हुआ और किसी अन्य को कमान दी जाती है तो प्रदेश स्तर पर गुटबाजी बढ़ सकती है। उधर, पीसी चाको ने स्पष्ट कर दिया है कि वर्तमान में अजय माकन ही दिल्ली के अध्यक्ष हैं। वे जल्द ही राहुल गांधी से मिलने वाले हैं। यदि कोई निर्णय लिया गया तो मीडिया को बता दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed