फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Suspected accused killed young man as a demo cut body into 8 pieces made video and sent it to Canada Pakistan

Target killing: डेमो के तौर पर की युवक की हत्या, शव के किए आठ टुकड़े...वीडियो बनाकर कनाडा और पाकिस्तान भेजा

Sun, 15 Jan 2023 10:50 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 15 Jan 2023 10:50 AM IST
सार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की पूछताछ में गिरफ्तार दोनों आरोपियों ने दिल्ली में किसी युवक की हत्या कर उसका वीडियो बनाकर अपने आकाओं को कनाडा और पाकिस्तान भेजा था। आतंकियों ने जिसकी हत्या की वो नशे का आदी 21 साल का शख्स था। हत्या कर शव को आठ टुकड़ों में काटा गया। 

विज्ञापन
Suspected accused killed young man as a demo cut body into 8 pieces made video and sent it to Canada Pakistan
भलस्वा डेयरी में पुलिस ने मारा छापा - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बड़ी कार्रवाई की है। कनाडा में बैठे आतंकी अर्शदीप के दो गुर्गे नौशाद और जगजीत सिंह की निशानदेही पर शक्रवार देर रात को भलस्वा की श्रद्धानंद कॉलोनी स्थित ठिकाने से दो हैंड ग्रेनेड बरामद किए। इसके अलावा, यूएपीए (अनलॉफुल एक्टविटिज प्रिवेंशन एक्ट) के तहत गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को पुलिस की टीम रात के समय फ्लैट पर लेकर पहुंची। हैंड ग्रेनेड के अलावा यहां पुलिस को घर से खून के निशान भी लगे मिले। पूछताछ करने पर पता चला कि इन लोगों ने किसी युवक की हत्या कर उसका वीडियो बनाकर अपने आकाओं को कनाडा और पाकिस्तान भेजा था।
विज्ञापन


आतंकियों ने जिसकी हत्या की वो नशे का आदी 21 साल का शख्स था। उसके हाथ में त्रिशूल बना हुआ था। आरोपियों ने पहले उससे दोस्ती की। फिर 14 -15 दिसंबर को उसे आदर्श नगर इलाके से भलस्वा डेरी वाले नौशाद के मकान में ले गए। यहां डेमो के तौर पर उसकी हत्या कर 37 सेकेंड का वीडियो बनाकर पाकिस्तान में लश्कर ए तैयबा से जुड़े सोहेल को भेजा।
विज्ञापन


यह वीडियो दिल्ली पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल से बरामद कर लिया है। हत्या कर शव को आठ टुकड़ों में काटा गया। फिर यह टुकड़े आसपास भेज दिए। 
जांच एजेंसियां इसके पीछे आईएसआई की साजिश भी मान रही है। नौशाद एक आतंकी है और वो हत्या, एक्सटोर्शन जैसे मामलों में लम्बे समय तक जेल में रहा है, वो हरकत उल अंसार से जुड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेल में उसकी मुलाकात लाल किले पर हमले के आरोपी आरिफ मोहम्मद और एक लश्कर ए तैयबा के आतंकी सोहेल से हुई। सोहेल 2018 में पाकिस्तान चला गया था। अप्रैल 2022 में जेल से बाहर आने के बाद सोहेल और नौशाद के संपर्क में था। सोहेल ने नौशाद को प्रभावशाली हिंदुओं की हत्या का काम सौंपा था। 
जबकि जगजीत सिंह को खालिस्तानी गतिविधियों को बढ़ाने के लिए कहा गया था। 

जगजीत खालिस्तानी आतंकी अर्शदीप डल्ला के संपर्क में था। इसके लिए नौशाद को उसके अकाउंट में दो लाख रुपए भेजे गए। यह पैसा उसके साले के जरिए भेजे गए, उसका साला कतर में है। आरोपियों के पास से दो पिस्टल, 22 कारतूस और 2 हैंड ग्रेनेड बरामद हुए हैं। आरोपी जहांगीरपुरी में जहां दंगा हुआ, वहीं रह रहे थे। लेकिन खुफिया एजेंसियों को भनक तक नहीं लगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed