फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sushma Swaraj works in chairmanship of Harshvardhan

हर्षवर्धन की अध्यक्षता में काम करेंगी सुषमा

Fri, 30 May 2014 05:58 PM IST
Updated Fri, 30 May 2014 05:58 PM IST
विज्ञापन
Sushma Swaraj works in chairmanship of Harshvardhan

आपको यह जानकार हैरानी होगी कि एक गवर्निंग बॉडी ऐसी भी जिसके अध्यक्ष केंद्रीय परिवार कल्याण मंत्री और दिल्ली के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. हर्षवर्धन हैं और भाजपा की वरिष्ठ नेता और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज सदस्य।

विज्ञापन


ऐसी स्थिति में भाजपा की वरिष्ठ नेता और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज अब केंद्रीय परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन की अध्यक्षता में काम करेंगी।

अभी तक स्वराज पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री गुलाम नबी आजाद की अध्यक्षता में काम कर रही थीं।

ये है वो गवर्निंग बॉडी

Sushma Swaraj works in chairmanship of Harshvardhan

भाजपा की वरिष्ठ नेता और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज केंद्रीय और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन की अध्यक्षता में एम्स में काम करेंगी।

दरअसल केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एम्स गवर्निंग बॉडी के चेयरमैन होते हैं और इस नाते डॉ. हर्षवर्धन कार्यभार संभालते ही चेयरमैन बन गए।

दूसरी तरफ सुषमा स्वराज एम्स गवर्निंग बॉडी की सदस्य हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ कांग्रेसी नेता भी होंगे हर्ष के अंडर में

Sushma Swaraj works in chairmanship of Harshvardhan

इसमें वर्तमान में चेयरमैन सहित कुल 14 लोग हैं। वर्तमान में एम्स निदेशक डॉ. एम सी मिश्रा सचिव सदस्य के तौर पर काम कर रहे हैं।

इनके अलावा वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोती लाल वोरा, भाजपा नेता सुषमा स्वराज, उच्च शिक्षा के सचिव अशोक ठाकुर, स्वास्थ्य सचिव लव वर्मा, प्रो. के के तलवार, डॉ. आर ए वाधवा, स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. जगदीश प्रसाद, डॉ. एस पी अग्रवाल, गौतम गुहा सदस्य हैं।

जबकि विशेष आमंत्रित सदस्य के तौर पर संदीप कुमार नायर, एम्स के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. डी के शर्मा और एम्स के डीन डॉ. पी के जुल्का शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed