{"_id":"5855381b4f1c1bc72b649af2","slug":"sushma-swaraaj-seeks-help-of-japan-to-bring-dead-body-back-to-india","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जापान से शव भारत लाने के लिए सुषमा स्वराज से मांगी मदद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जापान से शव भारत लाने के लिए सुषमा स्वराज से मांगी मदद
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 17 Dec 2016 06:38 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : टि्वटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली महिला आयोग ने केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को पत्र लिखकर जापान से दिल्ली की महिला के पति का शव भारत लाने के लिए मदद मांगी है। आयोग ने दिल्ली की अंबेडकर नगर निवासी महिला की मांग के आधार पर सुषमा को पत्र लिखा है, ताकि पीड़ित परिवार अंतिम रस्मों को पूरा कर सके।
विज्ञापन
आयोग अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के मुताबिक, अंबेडकर नगर निवासी राधा देवी ने महिला हेल्पलाइन 181 पर फोन कर मदद मांगी थी। महिला के मुताबिक, दस दिसंबर को उनके पति की जापान स्थित टोक्यो में दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गयी थी।
विज्ञापन
उक्त महिला का पति टोक्यो स्थित ग्रेट ताज होटल में कुक की नौकरी करता था। परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं है, इसके चलते वे अपने खर्चे पर शव को जापान से भारत नहीं ला पा रहे हैं।
विज्ञापन
परिवार से जापान स्थित भारतीय दूतावास से भी मदद मांगी, लेकिन समस्या का हल नहीं हो सका। इसी के चलते उन्होंने दिल्ली महिला आयोग की महिला हेल्पलाइन पर कॉल किया था।
स्वाति का कहना है कि हमने सुषमा स्वराज को पत्र लिखने के अलावा ट्वीट भी किया है। पत्र में पीड़ित परिवार की मदद करते हुए शव को भारत लाने में मदद की मांग रखी है, ताकि परिवार अंतिम रस्मों को पूरा कर सके।
स्वाति का कहना है कि हमने सुषमा स्वराज को पत्र लिखने के अलावा ट्वीट भी किया है। पत्र में पीड़ित परिवार की मदद करते हुए शव को भारत लाने में मदद की मांग रखी है, ताकि परिवार अंतिम रस्मों को पूरा कर सके।