{"_id":"a257881d2d30450f254368497037ff28","slug":"sushil-kumar-to-open-wrestling-academy-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में कुश्ती अकादमी खोलेंगे सुशील कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में कुश्ती अकादमी खोलेंगे सुशील कुमार
अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 29 Jan 2014 02:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश और आसपास के उन युवाऔं के लिए खुशखबरी है जो कुश्ती में अपना करियर बनाना चाहते हैं। अंतरराष्ट्रीय पहलवान सुशील कुमार ने कहा है कि वे उत्तर प्रदेश में कुश्ती अकादमी खोलेंगे, ताकि यहां से बढ़िया पहलवानों को तराश कर आगे बढ़ाया जा सके।
विज्ञापन
अमर उजाला से वार्ता में सुशील कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार अकादमी के लिए उन्हें गाजियाबाद या नोएडा में जगह दे रही है। जगह फाइनल होने पर वे यहां पर कुश्ती अकादमी शुरू करेंगे।
विज्ञापन
सुशील कुमार ने कहा कि बीजिंग ओलंपिक के बाद देश के लोगों ने उन्हें बहुत सम्मान दिया है जिसे वे भूल नहीं सकते। उनकी कोशिश है कि आने वाले ओलंपिक में और शानदार प्रदर्शन करें। इसीलिए वे तैयारी में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि दो और पहलवान हैं, जो कि देश के लिए पदक ला सकते हैं। योगेश्वर दत्त और अमित दोनों बहुत मेहनत कर रहे हैं। निश्चित रूप से ये दोनों पहलवान पदक जीतेंगे और देश का नाम रोशन करेंगे। कुछ न कुछ कमियां तो हमेशा रहती हैं, लेकिन जरूरत है कमियों से सीख लेने की। पिछली बार जो कमियां रह गई थीं, उन्हें दूर करने का वे प्रयास कर रहे हैं।