फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   sushant lok ansal flat owner raise voices against builder

करोड़ों के फ्लैट मालिक सड़क पर उतरे, लगाया जाम

Wed, 28 May 2014 07:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Wed, 28 May 2014 07:59 PM IST
विज्ञापन
sushant lok ansal flat owner raise voices against builder

गुड़गांव के सुशांत लोक फेज एक में मूलभूत सुविधाओं को लेकर रिहायशियों का गुस्सा बुधवार को फूट पड़ा। अंसल बिल्डर के रवैये से खफा सैंकड़ों की तादाद में स्थानीय लोग सड़क पर उतर आए। सोसायटी में प्रदर्शन के बाद लोगों का गुस्सा इस कदर बढ़ा कि उन्होंने एमजी रोड को जाम कर दिया।

विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को जैसे-तैसे समझा-बुझाकर शांत किया। जिसके बाद जाकर लोगों ने रास्ता खोला। अब इस संबंध में गुरुवार को आरडब्ल्यूए पदाधिकारी जिला उपायुक्त से मिलकर बातचीत करेंगे।
विज्ञापन


शहर की पॉश सोसायटी में गिनी जाने वाले सुशांतलोक फेज एक में मूलभूत सुविधाओं को लेकर पिछले कई महीनों से स्थानीय लोग बिल्डर और उसकी सहायक एजेंसी प्रोफेस से मांग कर रहे है। लेकिन फिर भी समस्या जस की तस बनी हुई थी। लगातार कोशिशों के बावजूद हल नहीं हो रही समस्या को देखते हुए बुधवार को स्थानीय निवासियों का गुस्सा बढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुशांतलोक फेज एक के सैंकड़ों की तादाद में स्थानीय लोग सड़क पर उतर आए। आरडब्ल्यूए संगठनों के अलावा अन्य कई संगठनों के नेतृत्व में लोगों ने बिल्डर एजेंसी प्रोफेस के दफ्तर के सामने प्रदर्शन किया। लेकिन यहां से कोई आश्वासन नहीं मिलने पर लोगों ने एमजी रोड पर जाम कर दिया। सुबह के समय एमजी रोड पर जाम की स्थिति देख पुलिस प्रशासन भी सकते में आ गया। जिसके बाद पुलिस के अधिकारियों ने जैसे तैसे समझा बुझाकर लोगों को शांत किया।


सुशांतलोक फेज एक आरडब्ल्यूए संगठन अध्यक्ष एके नागपाल ने बताय कि अंसल बिल्डर मेंटेनेंस के नाम रिहायशी लोगों से ढाई रुपये प्रति स्क्वायर फीट के हिसाब से खर्च लेती है इसके बावजूद लोगों को मूलभूत सुविधाओं के लिए जुझना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में कुछ दिनों पूर्व जिला उपायुक्त के साथ हुई बिल्डरों की मीटिंग में उन्हें सोसायटियों में मरम्मत कराने संबंधी निर्देश भी दिया था इसके बावजूद उन्होंने प्रशासन के आदेश का पालन नहीं किया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों का संगठन गुरुवार को जिला उपायुक्त से मुलाकात कर अपनी बात रखेगा।

मुख्य मांगे
-गोल्फ कोर्स रोड स्थित गोल्ड सूक के आसपास की टूटी सड़क दुरस्त की जाए इसके लिए जिला उपायुक्त ने भी संबंधित बिल्डर को निर्देश दिया था।
-सी-ब्लॉक में लगातार हो रही चोरी की वारदातों को रोकने के लिए सुरक्षा के इंतजाम बढ़ाए जाए।
-सुशांतलोक फेज एक में ए ब्लॉक से सी तक सड़कों को सुधारा जाए।
-बरसाती पानी की व्यवस्था की जाए, जलभराव की परेशानी न हो।
-सुरक्षा इंतजाम के लिए सोसाटियों में सुरक्षाकर्मी बढ़ाए जाए।
-पार्को की खराब हालत को सुधारा जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed