फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   survey will be done on corona patients in hospitals in delhi details will be on each case history

दिल्ली: अस्पतालों में कोरोना मरीजों पर होगा सर्वे, हरेक केस हिस्ट्री पर होगा ब्यौरा

Tue, 11 Jan 2022 12:38 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 11 Jan 2022 12:38 AM IST
सार

एनसीडीसी की एक टीम अस्पतालों का दौरा करने के लिए गठित हुई है। इसमें दिल्ली और केंद्र दोनों ही अस्पताल शामिल हैं। इस दौरान टीम अस्पतालों में भर्ती कोरोना मरीजों की आयु, वर्तमान स्थिति, संक्रमण स्त्रोत, अस्पताल में रुकने की अवधि, मौत का ब्यौरा, संक्रमण से पहले किसी बीमारी होना और टीकाकरण इत्यादि के बारे में पूरा सर्वे किया जाएगा। 

विज्ञापन
survey will be done on corona patients in hospitals in delhi details will be on each case history
कोरोना वार्ड - फोटो : amar ujala

विस्तार

दिल्ली में कोरोना महामारी की गंभीरता को जानने के लिए जल्द ही अस्पतालों में औचक निरीक्षण होने वाला है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अधीन नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (एनसीडीसी) की एक टीम अस्पतालों का दौरा करेगी और इस दौरान भर्ती रोगियों में संक्रमण की गंभीरता का आकलन किया जाएगा। इस दौरान कोरोना मरीजों पर एक सर्वे होगा जिसमें हरेक केस हिस्ट्री का ब्यौरा होगा। 

विज्ञापन


जानकारी मिली है कि एनसीडीसी की एक टीम अस्पतालों का दौरा करने के लिए गठित हुई है। इसमें दिल्ली और केंद्र दोनों ही अस्पताल शामिल हैं। इस दौरान टीम अस्पतालों में भर्ती कोरोना मरीजों की आयु, वर्तमान स्थिति, संक्रमण स्त्रोत, अस्पताल में रुकने की अवधि, मौत का ब्यौरा, संक्रमण से पहले किसी बीमारी होना और टीकाकरण इत्यादि के बारे में पूरा सर्वे किया जाएगा। इसके बाद टीम एक पूरी रिपोर्ट केंद्र को देगी। 
विज्ञापन


दरअसल देश में इस समय कोरोना की नई लहर का सबसे गंभीर असर महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और दिल्ली में देखने को मिल रहा है। इन तीनों ही राज्यों में संक्रमण की दर 25 फीसदी से भी अधिक है। ओमिक्रॉन की वजह से देश में महामारी की तीसरी लहर बताई जा रही है। साथ ही अब तक ओमिक्रॉन को हल्का वैरिएंट माना जा रहा है लेकिन अस्पतालों में लगातार मरीजों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में एनसीडीसी की टीम यह देखना चाहती है कि ओमिक्रॉन या फिर डेल्टा वैरिएंट की वजह से मरीजों पर किस तरह का वायरस असर दिखा रहा है? 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी मिली है कि एम्स, सफदरजंग, आरएमएल और दिल्ली सरकार के सबसे बड़े कोविड केंद्र लोकनायक अस्पताल में टीम यह दौरा कर सकती है। इसे लेकर दिल्ली सरकार को जानकारी भी उपलब्ध कराई गई है जिसके बाद दिल्ली सरकार के वरिष्ठ अधिकारी डॉ. आरएन दास ने अस्पतालों को निर्देश भी जारी किए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed