{"_id":"6ada22c6c44503dc3703b089","slug":"surprise-inspections-of-parks-delhi-ncr-news-c-503-1-del1005-2323-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: पार्कों और नर्सरी का औचक निरीक्षण, हरियाली बढ़ाने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: पार्कों और नर्सरी का औचक निरीक्षण, हरियाली बढ़ाने पर जोर
विज्ञापन
उत्तर पूर्वी जोन में डिप्टी कमिश्नर ने किया पार्कों और नर्सरी का औचक निरीक्षण, हरियाली बढ़ाने पर जोर

अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। जिले में पार्कों और हरित क्षेत्रों को संवारने की कवायद तेज हो गई है। नगर निगम के उत्तर पूर्वी जोन के डिप्टी कमिश्नर ने क्षेत्र के विभिन्न पार्कों और एमसीडी नर्सरी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने नर्सरी की कार्यप्रणाली, पार्कों की मौजूदा स्थिति और चल रहे रख-रखाव कार्यों का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि स्थानीय नागरिकों को साफ-सुथरे, हरे-भरे और सुव्यवस्थित पार्क मिल सकें। डिप्टी कमिश्नर ने नर्सरी में पौधों की देखरेख, किस्मों और उनके विकास कार्यों का मुआयना किया। साथ ही पार्क प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों को निर्देश दिए कि हरियाली के संरक्षण में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए। अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे नियमित रूप से पार्कों की सफाई, घास की कटाई की व्यवस्था करें।