फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Standoff over restoration of student union; educational fair cancelled

Delhi NCR News: छात्र संघ बहाली पर टकराव, तालीमी मेला रद्द

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 08:46 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। जामिया मिल्लिया इस्लामिया में छात्र संघ बहाली की मांग को लेकर चल रहा प्रदर्शन अब विश्वविद्यालय के बड़े आयोजनों पर भी असर डालने लगा है। कैंपस में सामान्य स्थिति बहाल नहीं होने और छात्रों के साथ सहमति नहीं बनने के चलते विश्वविद्यालय प्रशासन ने 29 अक्तूबर से एक नवंबर तक होने वाला तालीमी मेला रद कर दिया है। वहीं बृहस्पतिवार को जामिया लॉ फैकल्टी के छात्रों ने छात्र संघ बहाली की मांग को लेकर ब्लैक कोट मार्च निकाला।
विज्ञापन

जामिया कैंपस में छात्र 12 अक्तूबर से छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्रों की मांगों पर चर्चा के लिए और स्थिति को सामान्य करने के लिए कुलपति ने 18 अक्तूबर को एक उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भी किया था। समिति ने प्रदर्शनकारी छात्रों से बातचीत कर उनकी मांगें सुनी थी लेकिन सहमति नहीं बन सकी। छात्रों का कहना है कि विश्वविद्यालय में लोकतांत्रिक प्रतिनिधित्व और छात्र हितों की रक्षा के लिए चुना हुआ छात्र संघ जरूरी है। इसके माध्यम से छात्र अपनी समस्याएं और मांगें प्रशासन तक पहुंचा सकते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed