{"_id":"6ada28b3049fbb18d00cd3a1","slug":"deliberations-on-indian-art-and-aesthetics-held-at-ignca-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-160321-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: आईजीएनसीए में भारतीय कला और सौंदर्यशास्त्र पर हुआ मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: आईजीएनसीए में भारतीय कला और सौंदर्यशास्त्र पर हुआ मंथन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली।
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आईजीएनसीए) में गुरुवार को नृत्य में सौंदर्यबोध जीवन का आधार विषय पर व्याख्यान का आयोजन हुआ। कलादर्शन विभाग की ओर से आयोजित यह कार्यक्रम भारतीय कला, सौंदर्यशास्त्र एवं सांस्कृतिक धरोहर व्याख्यान शृंखला के अंतर्गत हुआ। इसमें पद्मश्री से सम्मानित कथक नृत्यांगनाओं नलिनी अस्थाना और कमलिनी अस्थाना ने नृत्य, सौंदर्यबोध और जीवन के आपसी संबंधों पर विचार रखे। अध्यक्षता आईजीएनसीए के सदस्य सचिव डॉ. सच्चिदानंद जोशी ने की। कलादर्शन विभाग की संयोजक एवं विभागाध्यक्ष प्रो. ऋचा काम्बोज ने अतिथियों का स्वागत किया। आयोजन का उद्देश्य भारतीय कला, सौंदर्यशास्त्र और सांस्कृतिक विरासत के विभिन्न आयामों पर संवाद को बढ़ावा देना था।