फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   surgical strike of noida police in chandigarh

अवैध शराब की फैक्ट्री का मामलाः नोएडा पुलिस की चंडीगढ़ में सर्जिकल स्ट्राइक

Thu, 25 Oct 2018 09:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा Updated Thu, 25 Oct 2018 09:45 PM IST
विज्ञापन
surgical strike of noida police in chandigarh
फर्जी शराब की फैक्ट्री सीज। - फोटो : Amar Ujala

नोएडा पुलिस ने चंडीगढ़ से अमित भूरा के साथी अजय ग्रोवर को गिरफ्तार किया है। अजय ग्रोवर शराब की फैक्ट्री लगवाने का कंसल्टेंट है। उसने ही भूरा के भाई विनीत की अवैध शराब की फैक्ट्री गाजियाबाद के ट्रॉनिका सिटी में लगवाई थी। इस नकली शराब फैक्ट्री का खुलासा नोएडा पुलिस ने पिछले महीने किया था। 

विज्ञापन


नोएडा पुलिस तभी से अजय की तलाश में जुटी थी। बृहस्पतिवार को नोएडा पुलिस ने आरोपी अजय ग्रोवर को जेल भेज दिया। चंडीगढ़ के मॉडर्न हाउसिंग सोसाइटी निवासी अजय ग्रोवर एमबीए, एलएलबी और एमएससी पास है। वह रसायन विज्ञान में गोल्ड मेडलिस्ट है। अजय और अमित भूरा की मुलाकात पटियाला जेल में हुई थी। 
विज्ञापन


अमित भूरा ने अपने भाई विनीत की गाजियाबाद में एक शराब फैक्ट्री खोलने में उससे मदद करने को कहा था। जेल से छूटने के बाद अजय की मुलाकात अमित के भाई विनीत मलिक से हुई। दोनों ने मिलकर गाजियाबाद जूस बनाने के नाम पर ट्रॉनिका सिटी में अवैध शराब फैक्ट्री खोल ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रोवर की देखरेख में बनती थी शराब

अजय को उसे रसायनिक पदार्थों, मिश्रण आदि के बारे में अच्छी जानकारी थी। अजय की देखरेख में गाजियाबाद में अवैध शराब फैक्ट्री की शुरुआत हुई। अवैध शराब की पैकेजिंग से लेकर ट्रांसपोर्टेशन का काम भी अजय देखता था। कई ट्रक शराब की खेप को हिमाचल प्रदेश व पंजाब के सुदूर इलाकों में खपाया गया।
 

शराब तस्करी में ही गया था जेल

surgical strike of noida police in chandigarh
तस्करी का अवैध धंधा - फोटो : अमर उजाला
अजय ग्रोवर चंडीगढ़ में पहले अपने भाई के साथ अस्पताल चलाता था। आपसी विवाद के बाद 2017 में अस्पताल बंद हो गया। इसके बाद वह शराब के कारोबार से जुड़ गया। अजय की जमीन हिमाचल प्रदेश के पोंटा साहिब में है। यहां शराब की फैक्ट्री चल रही थी। यहां की शराब को पंजाब के जिरकपुर के गोदाम में तस्करी के लिए रखा जाता था। जहां पर गोदाम बना हुआ था। वह प्लॉट भी अजय के नाम था। इस कारण अजय जेल गया था। जहां उसकी मुलाकात अमित भूरा से हुई थी।

सात राज्यों में इनामी बदमाश है अमित भूरा

अमित भूरा अभी पटियाला जेल में बंद है। वह उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और उत्तराखंड पुलिस का इनामी रहा है। अमित भूरा गैंगस्टर सुनील राठी का दायां हाथ माना जाता था। सुनील राठी हाल में ही तब चर्चा में आया, जब बागपत जेल में मुन्ना बजरंगी की हत्या की गई थी। अमित भूरा व उसका भाई शराब तस्करी से लेकर केबल ठेकेदारी से जुड़ा हुआ है।

एसएसपी डॉ. अजयपाल शर्मा ने बताया कि अमित भूरा के खास अजय ग्रोवर को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसने कई राज्यों में भूरा के साथ अवैध शराब की फैक्ट्री खोली है। इसके बारे में जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed