फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Suresh Raina uncle's footsteps Anshul-Ritish.

चाचा सुरेश रैना के नक्शेकदम पर अंशुल-रितीश

Tue, 17 Mar 2015 01:18 PM IST
रानू पाठक/अमर उजाला, गाजियाबाद
रानू पाठक/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 17 Mar 2015 01:18 PM IST
विज्ञापन
Suresh Raina uncle's footsteps Anshul-Ritish.

अंशुल और रितीश चाचा सुरेश रैना की तरह ऑल राउंडर बनकर टीम इंडिया की तरफ से खेलना चाहते हैं। राजनगर रामलीला मैदान में अंशुल व रितीश स्कूल टाइम के बाद शाम को रेगुलर प्रैक्टिस करने जाते हैं।

विज्ञापन


दोनों ही एनएसजी एकेडमी से अंडर -10 में खेल रहे हैं। चाचा सुरेश रैना जब भी घर आते हैं तो वह अंशुल और रितीश को टिप्स भी देते हैं।

वर्ल्ड कप में जिस तरह सुरेश रैना ने प्रदर्शन किया है, उसे देखकर हर कोई उनके जैसा खिलाड़ी बनना चाहता है। अंशुल और रितीश रैना अपने चाचा की तरह ही क्रिकेट की दुनिया में नाम कमाना चाहते हैं।
विज्ञापन


दोनों ही देहरादून पब्लिक स्कूल संजय नगर में पढ़ते हैं। एनएसजी के कोच गोल्डी सहगल ने बताया कि रितीश कक्षा-2 और अंशुल कक्षा-5 में पढ़ता है। दोनों ही राजनगर रामलीला मैदान में आ जाते हैं और घंटा प्रैक्टिस करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रितीश बैट्समैन तो अंशुल मीडियम पेसर गेंदबाज है। दोनों ही जब नेट प्रेक्टिस करते हैं तो स्टाइल काफी हद तक सुरेश रैना से मिलती है।

अंशुल ने बताया कि जब कभी चाचा सुरेश घर पर आते हैं तो गेंद फेंकने की स्टाइल बताते हैं। रिवर्स स्विंग, क्रोसिम, आउट स्विंग।

गेंद को पकड़ने और फेंकने तक के टिप्स देते हैं। अंशुल व रितीश के पिता नरेश रैना का कहना है कि घर के माहौल में क्रिकेट घुला हुआ है। इसलिए किसी पर कोई बंदिश नहीं है। बच्चों का पढ़ाई और खेल दोनों पर ही ध्यान रहता है।

रैना की सुसराल में बढ़ी चहल-पहल
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज सुरेश रैना की ससुराल में चहल-पहल बढ़ गई है। एनएच-58 स्थित सुशांत सिटी निवासी तेजपाल सिंह की पुत्री प्रियंका की रैना से शादी की खबर मिलने के बाद यहां बधाई देने वालों का तांता लगने लगा है।


सोमवार को सुशांत सिटी सेक्टर-3 का माहौल बदला-बदला सा नजर आया। रैना और प्रियंका की शादी की खबर पाकर लोग खुद को रोक नहीं सके।

यहां जुटी लोगों की भीड़ देखकर अंदाजा लगाया जा सकता था कि किस कदर लोग रैना की ससुराल देखने को उत्सुक हैं। लोग दिनभर प्रियंका के घर बधाई देने पहुंचते रहे।

सुशांत सिटी में अब सभी की जुबान पर सिर्फ इस शादी की ही चर्चा हो रही है। हर कोई इस बात से खुस दिखा कि रैना उनकी कॉलोनी का दामाद बनेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed