फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   suresh raina ready to take responsibility of ghaziabad

गाजियाबाद की जिम्मेदारी उठाने को तैयार सुरेश रैना, कहा- स्वच्छता सबकी जिम्मेदारी

Mon, 30 Oct 2017 10:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 30 Oct 2017 10:23 AM IST
विज्ञापन
suresh raina ready to take responsibility of ghaziabad
demo pic

स्वच्छ भारत मिशन के लिए नगर निगम के ब्रांड एंबेसडर बने स्टार क्रिकेटर सुरेश रैना रविवार को निगम मुख्यालय पहुंचे। निगम कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में मां प्रवेश रैना, पिता त्रिलोक चंद रैना और बड़े भाई दिनेश रैना के साथ पहुंचे सुरेश रैना ने शहर को स्वच्छ बनाने के लिए चलाई जा रही नगर निगम की मुहिम को सराहा। उन्होंने कहा कि गाजियाबाद से मुझे बहुत मोहब्बत मिली है, स्वच्छता अभियान से जुड़कर अब वह अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे।

विज्ञापन


सुरेश रैना देश भर में चलाए जा रहे स्वच्छ भारत मिशन के ब्रांड एंबेसडर है, अब नगर निगम ने उन्हें अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है। रैना से स्वीकृति मिलने के बाद नगर निगम ने रविवार को एक समारोह आयोजित कर उन्हें स्वीकृति प्रमाणपत्र सौंपा।
विज्ञापन


इस दौरान रैना ने नगर आयुक्त चंद्रप्रकाश सिंह के शहर को स्वच्छ बनाने के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि बीते पांच महीने में शहर की सफाई व्यवस्था में परिवर्तन आया है। उन्होंने कहा कि शहर को साफ रखना सिर्फ नगर निगम की ही नहीं सभी की जिम्मेदारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'अपने शहर में नगर निगम का ब्रांड एंबेसडर बनाया जाना सौभाग्य की बात है'

suresh raina ready to take responsibility of ghaziabad
सुरेश रैना

​उन्होंने कहा कि अपने ही शहर में नगर निगम का ब्रांड एंबेसडर बनाया जाना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। क्रिकेट के व्यस्त शेड्यूल से समय निकालने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्हें जब भी मौका मिलेगा वह स्वच्छ भारत मिशन के अभियान में पहुंचकर अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करेंगे।

समारोह में नगर निगम के दूसरे ब्रांड एंबेसडर व आध्यात्मिक गुरु पवन सिन्हा भी पहुंचे। उन्होंने ‘स्वच्छता लाओ, देश बचाओ’ का नारा देते हुए कहा कि नगर निगम कहेगा तो वह मोहल्ले-मोहल्ले जाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करेंगे। उन्होंने कहा कि 30 फीसदी बीमारियों का कारण गंदगी है। सफाई रहेगी तो देश के नागरिक स्वस्थ होंगे।

समारोह में भारत सरकार के ज्वाइंट सेक्रेटरी व स्वच्छ भारत मिशन के डायरेक्टर वीके जिंदल भी मौजूद रहे। उन्होंने गाजियाबाद को स्वच्छ बनाने के लिए शुरू की गई नगर निगम की योजनाओं की सराहना की। इस दौरान एडीएम प्रशासन ज्ञानेंद्र सिंह, शायर मासूम गाजियाबादी, अरुण कुमार मिश्रा, चीफ इंजीनियर आरके मित्तल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed