फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   surendra koli asked court that he is mad and should be treated as mad

कोर्ट में बोला निठारी का नरपिशाच- मैं पागल हूं, मुझे पागलों को दी जाने वाली सजा दो

Wed, 01 Nov 2017 01:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 01 Nov 2017 01:44 PM IST
सार

कोर्ट में बोला कोली, ‘पागल हूं मैं’
विशेष सीबीआई कोर्ट में पेश हुए कोली-पंधेर, अगली सुनवाई 23 को
कोली ने दी अर्जी, भारत व यूपी सरकार के अधिकारियों की हो गवाही

विज्ञापन
surendra koli asked court that he is mad and should be treated as mad
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निठारी कांड के पांच मामलों में मंगलवार को सीबीआई की विशेष अदालत में सुनवाई हुई। अभियुक्त सुरेंद्र कोली और मोनिंदर सिंह पंधेर को कोर्ट में पेश किया गया। कोली ने विशेष न्यायाधीश पवन कुमार तिवारी की अदालत में धारा 329 ए के तहत एक अर्जी दी, जिसमें उसने कोर्ट में बताया है कि वह पागल है और उसे पागल प्रवृति के लोगों को दी जाने वाली सजा मिले।

विज्ञापन


सीबीआई के विशेष लोक अभियोजक जेपी शर्मा ने बताया कि एक केस में आरोपी इंस्पेक्टर सिमरजीत कौर पेश नहीं हुई। उनके वकील ने हाजिरी माफी का प्रार्थनापत्र दिया। विशेष लोक अभियोजक ने बताया कि कोली ने अपनी बहस में कहा कि केंद्र सरकार के आला अधिकारी मंजुला कृष्णम, बलविंदर कुमार, बीएन गौड़, जेएस कोचर, केएस स्कंद को कोर्ट में तलब किया जाए।
विज्ञापन


इस मामले में कोली की यह दूसरी अर्जी है, इससे पहले भी वही केंद्र एवं राज्य सरकारों के आलाधिकारियों को पेश करने की अर्जी दे चुका है, जिसे खारिज कर दिया गया था। वहीं, कोली ने विनोद कुमार, मूर्ति देवी और संजू की दोबारा गवाही की मांग भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब बाएं हाथ में बता रहा दर्द

surendra koli asked court that he is mad and should be treated as mad

विशेष लोक अभियोजक ने अदालत को बताया कि कोली कोर्ट का समय व्यर्थ करना चाह रहा है। खराब कराना चाहता है। दो केसों में अगली सुनवाई 23 नवंबर और तीन केसों की अगली सुनवाई एक दिसंबर को होगी।

जेपी शर्मा ने बताया कि पिछली कई तारीखों पर सुरेंद्र कोली ने अपने दाएं हाथ में दर्द बताया था, जिसके बाद अदालत ने जेल अधीक्षक को तलब किया था। वहीं, जेल के डॉक्टर की रिपोर्ट में कोली फिट था, लेकिन मंगलवार को कोर्ट में पेश हुए कोली ने अब अपने बाएं हाथ में दर्द बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed