{"_id":"6b04598aa1718687c30d0f6b","slug":"surajmal-sports-complex-to-be-modernized-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-164535-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: सूरजमल खेल परिसर बनेगा आधुनिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: सूरजमल खेल परिसर बनेगा आधुनिक
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली के नांगलोई स्थित महाराजा सूरजमल खेल परिसर को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की ओर से यहां खेल सुविधाओं के विस्तार और परिसर के विकास की योजना बनाई गई है। इसके तहत बहुउद्देशीय व्यायामशाला, कैफेटेरिया, स्वागत कक्ष और शौचालय के साथ कपड़े बदलने के लिए अलग कक्ष का निर्माण किया जाएगा।
योजना के तहत खेल परिसर में विभिन्न खेलों के लिए मैदान भी विकसित किए जाएंगे। इसके अलावा खिलाड़ियों और आम लोगों की सुविधा के लिए जॉगिंग ट्रैक बनाया जाएगा। इससे परिसर में आने वाले लोगों को व्यायाम, खेलकूद और स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। डीडीए की इस परियोजना में खिलाड़ियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सुविधाओं का विकास किया जाएगा। बहुउद्देशीय व्यायामशाला में लोग विभिन्न प्रकार के व्यायाम कर सकेंगे, जबकि कैफेटेरिया से परिसर में आने वाले खिलाड़ियों और दर्शकों को खानपान की सुविधा मिलेगी। स्वागत कक्ष परिसर में आने वाले लोगों के लिए उपयोगी होगा। वहीं, शौचालय और कपड़े बदलने के लिए बनाए जाने वाले कक्ष से खिलाड़ियों को अभ्यास और खेल गतिविधियों के दौरान सहूलियत मिलेगी।