{"_id":"b3aa3f75243340ab39db41b7107ff07a","slug":"surajkund-mela-premises-would-be-perfect-security-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूरजकुंड मेले की होगी पुख्ता सुरक्षा, ये रहेगी सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूरजकुंड मेले की होगी पुख्ता सुरक्षा, ये रहेगी सुविधाएं
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 12 Jan 2016 06:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले की सुरक्षा और निगरानी ड्रोन कैमरों से की जाएगी। आधुनिक कैमरों से लैस दो दर्जन से अधिक ड्रोन परिसर के चप्पे-चप्पे पर चौबीस घंटे नजर रखेंगे।
विज्ञापन
डीसीपी एनआईटी पूरनचंद पंवार ने मंगलवार को मेला परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के दौरान यह जानकारी दी। मातहतों के साथ मेला परिसर का दौरा कर डीसीपी ने सभी मुख्यद्वारों की सुरक्षा, वाहन, पैदल चलने वालों का रूट, वाहन पार्किंग का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर (एचएमडी), डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर (डीएफएमडी) लगाने वाली जगहों का चिह्नांकन किया गया। वीआईपी मूवमेंट और सुरक्षा की तैयारियों पर जानकारी लेकर वीआईपी पार्किंग के मद्देनजर कुछ निर्देश जारी किए।
विज्ञापन
भीड़ लगने वाली जगहों जैसे फरीदाबाद की ओर का गेट नंबर एक और टिकट खिड़कियों के पास सुरक्षा और भीड़ का डायवर्ट करने का भी खाका तैयार किया गया।
मेला परिसर में घूम कर किन जगहों पर पैन-टिल्ट-जूम (पीटीजेड) कैमरे लगाए जाने हैं, इसकी जानकारी ली और कुछ जगहों पर कैमरे कई दिशाओं में लगवाने के निर्देश दिए।
हेलीपैड से मेला परिसर तक का रूट और उसकी सुरक्षा पर चर्चा की। करीब दो घंटा मेला परिसर का दौरा कर पुख्ता सुरक्षा के इंतजाम किए। डीसीपी पूरनचंद पंवार ने बताया कि आधुनिक और परंपरागत दोनों तरीकों से मेला परिसर की सुरक्षा की जाएगी।
हाई रेजोल्यूशन कैमरे, हेलीकॉप्टर और ड्रोन से निगरानी के अलावा वर्दी और सादे कपड़ों में भी पुलिस जवान हर जगह तैनात रहेंगे। उल्लेखनीय है कि ड्रोन कैमरों से मेला परिसर की निगरानी का ट्रायल पिछले साल सूरजकुंड मेले में किया गया था। दो दिन तक किए गए ट्रायल के परिणाम अच्छे आने पर इस बार इसे सुरक्षा बेड़े में शामिल किया गया है।