फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Surajkund Mela online and get tickets at Metro stations.

सूरजकुंड मेला: ऑनलाइन और मेट्रो स्टेशनों पर मिलेंगे टिकट

Thu, 21 Jan 2016 06:11 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव Updated Thu, 21 Jan 2016 06:11 PM IST
विज्ञापन
Surajkund Mela online and get tickets at Metro stations.

एक से 15 फरवरी तक चलने वाले सूरजकुंड मेले के लिए अब दर्शकों को लाइन लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। हरियाणा पयर्टन विभाग की ओर से दिल्ली एनसीआर के 30 मेट्रो स्टेशनों पर टिकट बिक्री करने की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन


इसके अलावा ऑनलाइन के जरिए भी टिकटों की बुकिंग की जा सकती है। पयर्टन विभाग की प्रधान सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने बताया कि पयर्टन विभाग की ओर से दिल्ली के मेट्रो स्टेशन दिलशाद गार्डेन, इन्द्रलोक, रिठाला, समयपुर बादली, जहांगीरपुरी, जीटीवीपी नगर, कश्मीरी गेट, राजीव चौंक, केंद्रीय सचिवालय, साकेत, सिकंदरपुर, हुडा सिटी सेंटर, नोएडा सिटी सेंटर, बोटेनिकल गार्डन, करोल बाग, कीर्ति नगर, उत्तम नगर ईस्ट, द्वारका सेक्टर 21, वैशाली, लक्ष्मी नगर, मुंडका, आईटीओ, मंडी हाउस-6, लाजपत नगर, गोविंदपुरी, सरिता विहार, तुगलकाबाद, बदरपुर, नीलम चौक अजरौंदा और एसकोर्टस मुजेसर स्टेशनों पर मेले के लिए टिकट उपलब्ध होंगे।

विज्ञापन


इसके अलावा इस वर्ष मेला टिकटों के लिए अन्य ऑनलाइन टिकट पोर्टलों के माध्यम से भी टिकट बुकिंग की शुरूआत की गई है।

रात 9 बजे तक चलेंगी मेले की बसें
एक फरवरी से सूरजकुंड में लगने वाले अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले की तैयारियां तेज हो गई हैं। हरियाणा रोडवेज ने बस संचालन का खाका तैयार कर लिया है।

इस बार रात 9 बजे तक बस संचालन का फैसला लिया है, जबकि पिछले साल रात 8 बजे तक अंतिम बस चलाई जा रही थी। मेला स्थल तक दर्शकों को पहुंचाने के लिए रोडवेज ने 27 लो फ्लोर व मिनी बसें चलाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोडवेज अधिकारियों के मुताबिक हर आधे घंटे के अंतराल पर मेले के लिए बसें उपलब्ध होंगी। पहली बस सुबह 8:10 बजे चलेगी। मेले के लिए फरीदाबाद के अलावा दिल्ली शिवाजी स्टेडियम व गुडग़ांव बस अड्डे से भी बसें चलाई जाएंगी।


रोडवेज अधिकारियों के मुताबिक इस बार बल्लभगढ़ डिपो से रोडवेज 27 लो फ्लोर मिनी बसें चलाएगा। पिछली बार रोडवेज ने 20 बसें चलाई थीं। वहीं, पिछले वर्ष की तुलना में इस बार बसें 45 मिनट की बजाए 30 मिनट में मिलेगी। सिटी बस सेवा के महाप्रबंधक जगवीर अहलावत ने बताया कि 31 जनवरी से ही बस संचालन शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed