फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   surajkund mela: countdown begins

सूरजकुंड मेलाः एक दिन शेष, तैयारियां जोरों पर

Fri, 31 Jan 2014 01:23 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Fri, 31 Jan 2014 01:23 PM IST
विज्ञापन
surajkund mela: countdown begins

पुलिस ने कल से शुरू हो रहे सूरजकुंड मेले में आने वाले वीआईपी एवं वीवीआईपी लोगों की सुरक्षा के लिए बृहस्पतिवार को कोडवर्ड तैयार किए। जिसे एक से लेकर 15 फरवरी तक वायरलेस पर प्रयोग में लाया जाएगा।

विज्ञापन


यह कोड होटल-1, होटल-2, टाइगर हरियाणा, पैंथर, अल्फा, चार्ली एवं टैंगो चार्ली हैं। ये कोड इन अतिथियों को लाने से ले जाने तक के लिए प्रयोग में लाए जाएंगे। लाने का अलग और वापस भेजने का अलग कोड होगा। इनमें बदलाव भी हो सकता है।
विज्ञापन


आने शुरू हो गए शिल्पी, रजिस्ट्रेशन शुरू
क्राफ्ट मेले में अपनी कला का प्रदर्शन करने के लिए विभिन्न राज्यों से शिल्पकार आने शुरू हो गए हैं। वीआईपी गेट के पास बनी बड़ी पार्किंग में रजिस्ट्रेशन काउंटर एवं टिकट बूथ बनाया गया है। यहां पर बृहस्पतिवार को दिनभर रजिस्ट्रेशन एवं सुरक्षा जांच करवाने के लिए शिल्पियों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


बंदर चुस्त, मेला प्रशासन सुस्त
मेला प्रशासन ने पैसे बचाने के लिए इस बार लंगूर को नहीं बुलाया। जिसका नतीजा यह है कि परिसर के अंदर व बाहर बंदरों के झुंड आतंक मचाए हुए हैं। वह वीआईपी पार्किंग के पास बने पंजाब गेट पर खड़ी वीआईपी गाड़ियों पर भी उत्पात मचाने से बाज नहीं आ रहे। जबकि वहां बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात हैं। इस दृश्य को देखकर तो यह लग रहा है कि ये बंदर सैलानियों को परेशान करने से नहीं चूकेंगे।

बसंत ऋतु का होगा अनुभवsurajkund mela decoration
पिछली बार मेला परिसर सजाने का थीम राष्ट्रीय पक्षी मोर को बनाया गया था। लेकिन इस बार ऋतुओं के राजा बसंत को यह जगह मिली है। इसलिए सब कुछ पीला, घानी, हरा और गुलाबी रंग में रंगा गया है। राष्ट्रीय पक्षी मोर की एक कलाकृति हरियाणा के अपना घर में दर्शायी गई है।

महिला सुरक्षा का यहां भी होगा प्रचारwoman security in surajkund mela
मेला परिसर में भी महिला सुरक्षा के संबंध में पुलिस प्रचार करेगी। इसके लिए वहां फूड जोन के पास एक स्टॉल लगाया गया है। इसमें महिलाओं एवं युवतियों को बताया जाएगा कि वे अपनी रक्षा कैसे कर सकती हैं। उनके अधिकार बताए जाएंगे। बृहस्पतिवार को एसीपी पूनम दलाल ने इसका जायजा लिया। यहां पर लीगल अवेयरनेस का भी स्टॉल लगेगा।


यहां देखिए गोवा के बीच और चर्चmonkeys in surajkund mela
मेला परिसर में बने गोवा पवेलियन में गोवा की संस्कृति को दिखाने के लिए तीन भागों में बांटकर वहां की फोटो लगाई गई हैं, जिनमें गोवा के मशहूर चर्च, वहां के बीच और लोगों के रहन-सहन व त्यौहार बताए गए हैं। अगर आप गोवा नहीं गए हैं तो वहां की कला-संस्कृति देखने के लिए सूरजकुंड मेले में आने को तैयार हो जाइए।

गोवा टूरिज्म ने मेले में सैलानियों को घुमाने के लिए एक कलात्मक गाड़ी तैयार की है। इसमें पंजाबी पॉप गायक हनी सिंह एवं जस्सी सिद्धू के गाने चल रहे हैं। इससे युवाओं को आकर्षित किया जाएगा।

फरीदाबाद-सूरजकुंड रोड पर जाम
मेले की शुरुआत नजदीक आने के साथ ही फरीदाबाद-सूरजकुंड रोड की पैच वर्क का काम तेज हो गया है। इसके चलते पूरी सड़क पर जगह-जगह जाम लग रहा है। बृहस्पतिवार को कुछ जगहों पर एक से दो किलोमीटर लंबा जाम मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed