{"_id":"5c64c7d5bdec227381666964","slug":"surajkund-fair-crowds-rising-in-the-last-week","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूरजकुंड मेले के आखिरी सप्ताह में बढ़ रही दर्शकों की भीड़, सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर झूमे दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूरजकुंड मेले के आखिरी सप्ताह में बढ़ रही दर्शकों की भीड़, सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर झूमे दर्शक
Thu, 14 Feb 2019 07:13 AM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
Published by: Priyesh Mishra
Updated Thu, 14 Feb 2019 07:13 AM IST
विज्ञापन
surajkund mela
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले के चार दिन शेष बचे हैं। ऐसे में मेले में दर्शकों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। मेले में सेल का खेल भी शुरू हो गया है। बुधवार को कई संचालकों ने स्टॉल पर सेल के बोर्ड लगा दिए थे। मेले की चौपाल पर सारा दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। मेला देखने पहुंचे दर्शकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान जमकर मस्ती की। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान दर्शक कलाकारों के साथ झूमते नजर आए।
सूरजकुंड मेला अपने पूरे शबाब पर पहुंच चुका है। शनिवार से मेले में लगातार भीड़ बढ़ रही है। सूरजकुंड मेला प्राधिकरण के अनुसार पिछले 13 दिन में आठ लाख से अधिक पर्यटक मेला देख चुके हैं। मेला देखने रोजाना हजारों दर्शक पहुंच रहे हैं। मेले में शिरकत करने वाले दर्शक खरीददारी के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आनंद ले रहे हैं।
मेले की चौपाल पर बुधवार को हरियाणा की रागिनी पार्टी ने हेर मेरा चांद छूपा हांडेय सै घूघंट की ओट मै, मैं कैसर की कयारी सूं, मेरा कोय नहीं रूखाला, दिल्ली शहर में बिकय रे चुनरिया, जीजा तू काला मैं गौरी घणी के हरियाणवी गीतों पर उनके साथ नाचने पर मजबूर कर दिया। वहीं छोटी चौपाल पर जिम्बाव्बे के कलाकारों ने उनका लोकनृत्य, मेले में थीम स्टेट महाराष्ट्र के कलाकारों ने छब्बीन लेजियम डांस, पंजाब के कलाकारों ने झूमर के माध्यम से पर्यटकों का मन मोहा। वहीं फूड कोर्ट में बीन वादक पालीनाथ की पार्टी ने धारी-मदारी, नागिन-फागिन की धूनों पर मेले में आए दर्शकों खासकर छात्र-छात्राओं ने जमकर नृत्य किया।
विज्ञापन
विद्यार्थियों ने भी मचाई धूम
मेले की चौपाल पर सरस्वती महिला पॉलीटेक्निक की छात्राओं ने हरियाणवी गीत, गीता पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने राजस्थानी गीत, राजकीय मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-28 की छात्राओं ने फिल्मी गीतों और डीएवी पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने गीता का संदेश पर्यटकों को दिया। इसी दर्शकों ने भी तालियां बजाकर बाल कलाकारों को हौंसला अफजाई की।
शुरू हुआ सेल का खेल
मेले में चार दिन शेष बचे हैं। ऐसे में दर्शकों को आकर्षित करने के लिए सेल का खेल भी शुरू हो गया है। मेले में हिमाचल से आए गर्म कपड़ों के विक्रेता नरोत्तम ने बताया कि चार दिन में ज्यादा से ज्यादा बिक्री हो, इसके लिए सेल लगा दी है। इसके अलावा भी कई संचालकों ने अपने स्टॉल पर सेल की पट्टियां लगा दी हैं।