फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   surajkund fair and its feathers in 2017

सूरजकुंड मेला: मुख्य चौपाल पर छऊ मुखौटा और ढोकरा मूर्ति करेंगी स्वागत

Fri, 13 Jan 2017 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Fri, 13 Jan 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
surajkund fair and its feathers in 2017

सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय मेले की मुख्य चौपाल में आने वाले मेहमानों का स्वागत विशाल छऊ मुखौटा और ढोकरा मूर्तियां करेंगी। पौराणिक कथाओं पर आधारित छऊ नृत्य में इस्तेमाल होने वाले मुखौटे और धातु की हस्तशिल्प से तैयार मूर्तियां मुख्य चौपाल को झारखंड के लोक और सांस्कृतिक जीवन का रंग देंगी।

विज्ञापन


अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड मेले में मुख्य चौपाल की पृष्ठभूमि (बैकड्रॉप) को थीम स्टेट की एतिहासिक, सांस्कृतिक या भौगोलिक विशेषता दर्शाने वाले स्थल या वस्तु की प्रतिकृति से सजाया जाता है। इस बार झारखंड को थीम स्टेट का दर्जा मिला है।
विज्ञापन


मुख्य चौपाल की पृष्ठभूमि में छऊ मुखौटा और ढोकरा मूर्तियों की प्रतिकृति सजाई जाएंगी। मेला परिसर को झारखंड की सामाजिक सांस्कृतिक और प्राकृतिक विशेषताओं से सराबोर करने के लिए इसकी दीवारें सोहराई पेंटिंग से सजाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य की संथाल जनजाति अपने घरों की दीवार पशु, पक्षी, पेड़-पौधे आदि प्राकृतिक वस्तुओं के चित्र बना कर सजाते हैं, इन्हें ही सोहराई चित्रकला कहा जाता है। इसके अलावा मेला परिसर को दुमका जिले के ग्रामीण इलाकों में घर-घर बनाई जाने वाली जादो पटिया चित्रकला से सजाया जाएगा।

ग्रामीण जीवन, आपसी रिश्तों पर आधारित यह चित्रकला झारखंड की विशेषता है। परिसर की सजावट कर रही पीएचडी चेंबर ऑफ कामर्स की रीफत रसूल ने बताया कि मेले में झारखंड राज्य की विशेषताएं चारों ओर नजर आएंगी, इसकी तैयारी जोरों पर चल रही है।

ईको फ्रेंडली होगी छोटी चौपाल
फरीदाबाद। जहां मुख्य चौपाल झारखंड के सांस्कृतिक जीवन की झलक दिखाएगी वहीं छोटी चौपाल पर राज्य के प्राकृतिक सौंदर्य के दर्शन होंगे। छोटी चौपाल को झारखंड के राजकीय वृक्ष साल के पत्तों और सबई घास से सजाया जाएगा। राजकीय फूल पलाश का रंग भी छोटी चौपाल पर अपनी चमक बिखेरेगा। पीएचडी चेंबर ऑफ कॉमर्स की रीफत रसूल ने बताया कि छोटी चौपाल सरकार के पर्यावरण संरक्षण की थीम पर ईको फ्रेंडली बनाई जा रही है। 


संथाल परिवार की जीवनशैली से होंगे रूबरू 
मेला परिसर में बन रहा झारखंड का अपना घर राज्य की संथाल जाति की जीवनशैली का नजारा प्रस्तुत करेगा। अपना घर में संथाल परिवार बसाया जा रहा है। पंद्रह दिन के मेले में दर्शक इस घर में जाकर संथाली रहन सहन, खान-पान, जीवन शैली से रूबरू होंगे। संथाली परिवार अपना घर में ठीक उस तरह रहेगा जिस तरह वह अपने गांव के घर में रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed