फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Suraj was murdered to take revenge for the assault, three arrested

Delhi NCR News: मारपीट का बदला लेने के लिए की गई थी सूरज की हत्या, तीन गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 May 2025 07:51 PM IST
विज्ञापन
सुल्तान पुरी में बुधवार रात को की थी युवक की हत्या, हमलावरों के निशाने पर था मृतक का छोटा भाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। सुल्तानपुरी इलाके में बुधवार रात को सूरज की हत्या करने के मामले में तीन आरोपियों को इलाके से गिरफ्तार कर पुलिस ने वारदात का खुलासा किया है। गिरफ्तार आरोपियों ऋतिक पर दो, राहुल पर पांच और निखिल पर लूटपाट के दो मामले दर्ज हैं। हमलावरों ने मारपीट का बदला लेने के लिए सूरज की हत्या की थी। ऋतिक ने खुलासा किया कि सूरज ने तीन चार दिन पहले उसकी पिटाई की थी, जिसका बदला लेने के लिए उसने अपने दोस्तों के साथ वारदात को अंजाम दिया। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल चाकू की बरामदगी और भागे हुए आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।
जिला पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने बताया कि 30 अप्रैल की रात संजय गांधी अस्पताल से एक युवक के चाकू मारे जाने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची। जहां पता चला कि सी-6 ब्लॉक निवासी सूरज को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया। अतिरिक्त थाना प्रभारी संजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच शुरू की। जांच के दौरान सूरज के पिता बिंदर ने सी-10 ब्लॉक सुल्तानपुरी के रहने वाले पांच युवकों पर हत्या का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि करीब ढाई तीन साल से उसके छोटे बेटे चांद का सी-10 के रहने वाले लड़कों से विवाद चल रहा है। जांच में पता चला कि दोनों पक्ष एक दूसरे के घरों पर कई बार गोलीबारी कर चुके हैं और दोनों पक्षों की शिकायत पर थाने में मामला दर्ज है।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने नामजद आरोपियों के घरों पर दबिश दी, लेकिन सब गायब मिले। पुलिस ने घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। जिसके जरिये पुलिस ने चार हमलावरों की पहचान ऋतिक, पप्पू, राहुल और निखिल के रूप की। बृहस्पतिवार रात पुलिस आरोपियों के गंदा नाला के पास मौजूद होने की जानकारी मिली। जहां से पुलिस ने तीन को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने हत्या करने की बात कबूल कर ली। ऋतिक ने बताया कि मृतक के परिवार वालों से दुश्मनी चल रही थी। तीन चार दिन पहले सूरज और उसके भाई ने उसकी पिटाई की दी। जिसका बदला लेने के लिए उसने वारदात को अंंजाम दिया। उन्हें पता चला कि 30 अप्रैल को सूरज विवाह समारोह में शामिल होने के लिए जा रहा है। उनलोगों ने निर्मल अस्पताल के पास उसे घेर कर उसपर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार ऋतिक पर दो, राहुल पर पांच और निखिल पर लूटपाट के दो मामले दर्ज हैं। निखिल ने नाबालिग रहते दोनों वारदातों को अंजाम दिया था। पुलिस वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed