फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Supreme court verdict on hearing of the government in delhi

LG को टेप और ट्रांसस्क्रिप्ट सौंपेंगे केजरीवाल

Tue, 09 Sep 2014 04:18 PM IST
Updated Tue, 09 Sep 2014 04:18 PM IST
विज्ञापन
Supreme court verdict on hearing of the government in delhi

आम आदमी पार्टी द्वारा दिल्ली में चुनाव कराने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने कहा कि इस मामले पर अगली सुनवाई दस अक्टूबर को होगी।

विज्ञापन


कोर्ट ने एक बार फिर सरकार को फटकार लगाते हुए कहा कि दिल्ली में सरकार बनाने के मामले पर जल्द से जल्द फैसला लिया जाना चाहिए। ऐसा न होने की स्थिती में राज्य में विधायकों की खरीद-फरोख्त की संभावना बढ़ेगी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी की याचिका ने दिल्ली में चुनाव कराने की मांग की गई थी। जिसपर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से चार हफ्ते के भीतर जवाब मांगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज कोर्ट में पेश दलील में सरकार ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि दिल्ली में सरकार बनाने के संबंध में उप-राज्यपाल ने अपनी सिफारिश राष्ट्रपति को भेज दी। राष्ट्रपति ने अभी तक इस पर कोई फैसला नहीं लिया है।

सुनवाई के दौरान आम आदमी पार्टी ने अपने स्टिंग ऑपरेशन को भी कोर्ट में रखने की कोशिश की। कोर्ट ने उनके इस प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया।

'चुनाव होगा अंतिम विकल्प'

Supreme court verdict on hearing of the government in delhi

सुप्रीम कोर्ट के इस रूख के बाद केजरीवाल ने कहा कि एलजी ने केंद्र को जो सिफारिश की है उसमें भाजपा को सरकार बनाने के ‌लिए बुलाने की बात कही है।

कोर्ट के फैसले बाद अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वह बुधवार को उपराज्यपाल से मिलकर स्टिंग ऑपरेशन की सीडी और ट्रांस ‌स्क्रिप्ट सौंपेंगे। साथ उनसे विधानसभा भंग कर दिल्ली में चुनाव कराने की अपील करेंगे।

केजरीवाल ने कहा ‌कि दिसंबर में भाजप लिखित तौर पर एलजी को बता चुकी है कि उसके पास बहुमत के लिए जरूरी नंबर नहीं हैं। इसलिए वह सरकार नहीं बना सकती। ऐसे में एलजी की यह सिफारिश कि भाजप को दिल्ली में सरकार बनाने का मौका दिया जाना चाहिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

हालांकि सूत्रों के मुताबिक एलजी ने केंद्र को भ्‍ाेजी अपनी सिफारिश में तीन विकल्पों की बात की है। उनकी पहली सिफारिश है कि सबसे बड़ी पार्टी को सरकार बनाने के लिए बुलाया जा सकता है।

दूसरी सिफारिश में कहा गया है कि ऐसा न होने की स्थिती में राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाया जा सकता है। जबकि तीसरे और अंतिम विकल्प के तौर पर उन्होंने राज्य में चुनाव कराने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed