फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   supreme court rejects bharti bail plea

SC का भारती को झटका, जमानत याचिका खारिज

Mon, 05 Oct 2015 05:15 PM IST
Updated Mon, 05 Oct 2015 05:15 PM IST
विज्ञापन
supreme court rejects bharti bail plea

आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती को सुप्रीम कोर्ट ने आज एक बड़ा झटका देते हुए उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी है।

विज्ञापन


सर्वोच्च न्यायालय ने आज सोमनाथ भारती की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए जब उनकी पत्नी से पूछा कि क्या वो समझौते के लिए तैयार हैं तो उन्होंने साफ मना कर दिया।

बता दें कि सोमनाथ भारती की पत्नी ने उनपर घरेलू हिंसा के आरोप लगाए थे, जिसके बाद भारती ने कोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी जिसे आज सुप्रीम कोर्ट ने ठुकरा दिया।

विज्ञापन

पत्नी ने किया समझौते से ‌इंकार

supreme court rejects bharti bail plea

जानकारी के अनुसार सोमनाथ भारती की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए आज सुप्रीम कोर्ट ने निचली अदालत को यह आदेश दिया है कि भारती की किसी भी जमानत याचिका पर सुनवाई एक दिन के अंदर कर शीघ्रता से उसका निपटारा भी करें।

गौरतलब है कि आज सुनवाई के दौरान भारती की पत्नी लिपिका मित्रा भी अदालत में मौजूद थीं। जब चीफ जस्टिस ने उनसे पूछा कि समझौते को लेकर उनका क्या विचार है तो उन्होंने बिल्कुल नहीं कहकर भारती के जेल से बाहर आने के ‌इरादे पर पानी फेर दिया।

पत्नी के इंकार और सुप्रीम कोर्ट के जमानत याचिका खारिज करने के बाद सोमनाथ भारती को फिलहाल जेल में ही रहना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed