फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   supreme court decision on vista society

सुप्रीम कोर्ट के रुख से विस्टा सोसायटी के 39 निवेशकों का बढ़ा उत्साह

Mon, 24 Apr 2017 05:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Mon, 24 Apr 2017 05:48 PM IST
सार

-आठ मई तक यूनिटेक को ब्याज जमा कराने का दिया आदेश 
-आठ मई तक यूनिटेक को ब्याज जमा कराने का दिया आदेश

विज्ञापन
supreme court decision on vista society
सु्प्रीम कोर्ट - फोटो : SELF

विस्तार

रियल एस्टेट कंपनी यूनिटेक के पीड़ितों को एक बार फिर से सुप्रीम कोर्ट से राहत भरी खबर आई है। गुरुग्राम के सेक्टर-70 स्थित विस्टा सोसायटी मामले में बिल्डर को चेतावनी दी गई है कि अगर वह आठ मई तक ब्याज नहीं जमा कराता है तो उसकी प्रॉपर्टी को अटैच करने का आदेश दिया जा सकता है।

विज्ञापन


पीड़ितों का कहना है कि अब उन्हें अदालत का ही सहारा है। गुरुग्राम में यूनिटके के तकरीबन सभी परियोजनाओं में विवाद है। बता दें कि पिछले 14 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट ने यूनिटेक को सुनवाई में 17 करोड़ रुपये पर सालाना 14 फीसदी ब्याज रजिस्ट्री में जमा कराने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन


बता दें कि एक जनवरी 2010 से फरवरी 2017 का ब्याज उसे आठ हफ्ते में जमा कराना होगा। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट खरीददारों को मूलधन वापस दिला चुका है। यूनिटेक की विस्टा सोसाइटी मामले में पहले ही सुप्रीम कोर्ट ने 39 खरीददारों को बड़ी राहत दी थी। उन्हें रजिस्ट्री में जमा 15 करोड़ रुपये में से अपनी मूल राशि दस्तावेज दिखाकर लेने को कहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निवेशक पियूष का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के रुख से निवेशकों का उत्साह निश्चित रूप से बढ़ा है। लोगों ने अपने जीवन भर की पूंजी लगाकर घर खरीदने के लिए बिल्डर के पास गए। मगर उन्हें परेशानी के सिवा कुछ भी नहीं मिला। कई साल सड़कों पर प्रदर्शन करने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने 39 निवेशकों को राहत दी है।

लोगों को घर का सपना दिखा यूनिटेक ने खूब ठगा है। बिल्डरों की धोखाधड़ी के खिलाफ कई वर्षों से आवाज उठाने वाले संजय शर्मा का कहना है कि गुरुग्राम में यूनिटके के तकरीब सभी परियोजनाओं में विवाद है।


उन्होंने बताया कि उसके रिहायशी परियोजनाओं में एंथिया फ्लोर्स के अलावा क्रेस्ट व्यू, एस्पेस प्रीमियर, एक्सक्विजिट, निवार्णा प्लाट्स, रेजिडेंसेज,यूनिवल्र्ड रिसोट्र्स विला, सनब्रीज, दी विलोज प्लॉट्स, साउथ पार्क, विस्ताज व द स्प्रूस के विवाद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed