फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Supreme Court banned the acquisition of Unitech

यूनिटेक के अधिग्रहण पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाई, सरकार ने गलती मान दिया ये बयान

Thu, 14 Dec 2017 10:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 14 Dec 2017 10:39 AM IST
विज्ञापन
Supreme Court banned the acquisition of Unitech

केंद्र सरकार को यूनिटेक लिमिटेड का अधिग्रहण करने के नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्युनल (एनसीएलटी) के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है। वहीं सरकार ने अपनी गलती मानते हुए कहा कि उसे ट्रिब्युनल के पास जाना चाहिए था।

विज्ञापन


मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ के समक्ष बुधवार को अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने माफी मांगते हुए कहा कि यह मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है।
विज्ञापन


ऐसे में सरकार को एनसीएलटी में नहीं जाना चाहिए था। पीठ ने अटॉर्नी जनरल के बयान को रिकार्ड पर लेते हुए एनसीएलटी के 8 दिसंबर के आदेश पर रोक लगा दी। मामले की अगली सुनवाई 12 जनवरी को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Supreme Court banned the acquisition of Unitech

ट्रिब्युनल ने 8 दिसंबर को कॉरपोरेट मामले के मंत्रालय को यूनिटेक का प्रबंधन हाथ में लेने का आदेश दिया था। साथ ही कंपनी के आठ निदेशकों को निलंबित करने का आदेश देते हुए मंत्रालय को 10 निदेशकों को नियुक्त करने का आदेश दिया था।

गौरतलब है कि 30 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट ने यूनिटेक को 31 दिसंबर तक 750 करोड़ रुपये जमा कराने का निर्देश दिया था। उस दिन अदालत ने यह भी साफ किया था कि यह रकम जमा होने के बाद ही जेल में बंद यूनिटेक के प्रबंधक निदेशक संजय चंद्रा को जमानत देने पर विचार किया जाएगा।

इस फैसले का ये होगा असर

Supreme Court banned the acquisition of Unitech

एनसीएलटी के आदेश पर रोक का असर यह होगा कि जेल में बंद यूनिटेक के प्रबंध निदेशक संजय चंद्रा कंपनी की संपत्तियों को बेचने के लिए बातचीत कर सकेंगे। इससे वह सुप्रीम कोर्ट के 750 करोड़ रुपये जमा कराने के आदेश का पालन कर सकेंगे।

दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने कंपनी के मुखिया को ये पैसे कोर्ट की रजिस्ट्री में इस माह के अंत तक जमा कराने को कहा था ताकि परेशान खरीदारों को पैसा लौटाया जा सके।

पीठ ने की अटॉर्नी जनरल की तारीफ
मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा, न्यायमूर्ति एएम खानविलकर और डीवाई चंद्रचूड़ की पीठ ने अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल की तारीफ की। पीठ ने कहा कि उन्होंने अदालत के प्रति उचित व्यवहार किया है साथ ही उनके रुख से पीठ और खरीदारों के ‘भारी तनाव’ और ‘समय’ का बचत हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed