फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   supreme court asked Why 100 kg heroin over to reaching in court

सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, पुलिस से पूछा-'क्या चूहे निगल जाते हैं मालखाने में पड़ा हेरोइन'

Thu, 30 Aug 2018 07:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 30 Aug 2018 07:34 PM IST
विज्ञापन
supreme court asked Why 100 kg heroin over to reaching in court
फाइल फोटो
सुप्रीम कोर्ट ने बृहस्पतिवार को सवाल उठाया गया कि पुलिस तो 100 किलो हेरोइन जब्त करती है लेकिन ट्रायल कोर्ट में पहुंचने तक यह पूरी तरह खत्म हो जाता है। शीर्ष अदालत ने पूछा कि क्या चूहे मालखाने में रखा हेरोइन चट कर जाते हैं? 
विज्ञापन


हालांकि अदालत की यह टिप्पणी दिल्ली के विभिन्न थानों में कबाड़ की तरह पड़े वाहनों को हटाने से संबंधित मसले पर सुनवाई के दौरान की गई और हेरोइन का इस मामले से कोई लेना-देना भी नहीं था।
विज्ञापन


न्यायमूर्ति मदन बी लोकुर, न्यायमूर्ति एस. अब्दुल नजीर और न्यायमूर्ति दीपक गुप्ता की पीठ ने यह सवाल उठाया। पीठ ने कहा कि ऐसा लगता है कि मालखाने में ड्रग्स की तस्करी बाहर से अधिक होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीठ ने पिछली सुनवाई में दिल्ली पुलिस को इन वाहनों को हटाने के लिए एक पॉलिसी तैयार करने के लिए कहा था। दिल्ली पुलिस की ओर से पेश एडिशनल सॉलिसिटर जनरल पिंकी आनंद ने बताया कि इन्हें हटाने को लेकर पॉलिसी बनाने पर विचार चल रहा है। 

सुनवाई के दौरान पीठ ने कहा, ऐसा क्यों नहीं किया जाता है कि दो-महीने के भीतर अगर थानों में पड़े वाहनों के लिए कोई दावा पेश नहीं करता है तो उसे बेच दिया जाए। एक-दो वर्ष बाद अगर कोई दावा करने पहुंचता है तो उसे वे पैसे दे दिए जाएं।

इस पर पिंकी आनंद ने कहा कि इसके लिए अदालत की अनुमति जरूरी है। पुलिस तो महज उसकी निगरानी करती है। साथ ही दिल्ली पुलिस ने बताया कि फिलहाल दिल्ली में एक ही जिला नाजीर है। 

इसकी संख्या बढ़ाने के लिए हमने हाईकोर्ट में आवेदन भी किया है। वहीं दिल्ली पुलिस ने बताया कि इन वाहनों को हटाने के लिए चार हफ्ते में पॉलिसी बना ली जाएगी। 

सुनवाई के दौरान पीठ ने जिला अदालतों में कबाड़ की तरह पड़े ट्रंकों के बारे में भी जानना चाहा। इस पर एएसजी ने बताया कि यह हाईकोर्ट के क्षेत्राधिकार में है। वहीं, पीठ ने दिल्ली पुलिस से निर्धारित समय में यातायात बाधित करने वाले स्थानों को दुरुस्त करने के लिए कहा है। 

पीठ ने कहा कि अगर कोई एजेंसी सहयोग नहीं कर रही है तो दिल्ली पुलिस अदालत में आवेदन कर सकती है। अगली सुनवाई 10 अक्तूबर को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed