फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Supply of weapons under guise of working as part time delivery boy accused arrested

डिलीवरी बॉय बना सप्लायर: फरीदाबाद से लाता था हथियार, दिल्ली में लगाता था ठिकाने; पुलिस ने जाल बिछाकर दबोचा

Sat, 09 Mar 2024 07:29 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 09 Mar 2024 07:29 PM IST
सार

एक पार्ट टाइम डिलीवरी बॉय फरीदाबाद के एक बदमाश के हथियार लेकर आया था और उसे सप्लाई करना था। युवक के पास से दो पिस्टल और सात कारतूस बरामद हुई है। पुलिस पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
Supply of weapons under guise of working as part time delivery boy accused arrested
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

तिलकनगर थाना पुलिस ने पार्ट टाइम डिलीवरी बॉय का काम करने के आड़ में हथियार सप्लाई करने बदमाश को गिरफ्तार किया है।आरोपी की पहचान भूपेन्द्र सिंह के रूप में हुई है। उसपर दो आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसके कब्जे से पुलिस ने दो पिस्टल और सात कारतूस और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद की है।

विज्ञापन

पुलिस को मिली थी सूचना
पुलिस अधिकारी ने बताया कि सात मार्च को तिलक विहार चौकी प्रभारी एस आई नरेश को सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध हथियार लेकर बिना नंबर प्लेट की बाइक से संतगढ़ की ओर आएगा। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी कर दी। शाम 7.10 बजे ख्याला की ओर से बिना नंबर प्लेट की एक बाइक आते देख पुलिस ने उसे रोक लिया। तलाशी के दौरान उसके बैग में दो पिस्टल और सात जिंदा कारतूस मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने किया खुलासा
पूछताछ में आरोपी की पहचान गुरु नानक नगर तिलक नगर निवासी भूपेंदर सिंह के रूप में हुई। पूछताछ में उसने बताया कि अवैध हथियार फरीदाबाद हरियाणा निवासी विक्की उर्फ लंबू से लाया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। 

विज्ञापन

पूछताछ के बाद पुलिस अधिकारी ने बताया कि भूपिंदर सिंह 12वीं तक पढ़ा है। वह डेल्टा एजेंसी रिकवरी कंपनी में एजेंट के रूप में काम करता था, लेकिन करीब एक महीने पहले उसने कंपनी छोड़ दी। इसके बाद वह फूड डिलीवरी कंपनी में पार्ट टाइम डिलीवरी बॉय के रूप में काम कर रहा था। 

साथ ही हथियार की तस्करी करने लगा। शुरुआती जांच में उसके दो मामलों में शामिल होने का पता चला है। पुलिस उससे इस बात की जानकारी हासिल कर रही है कि वह हथियार किसको बेचने वाला था। साथ ही पुलिस विक्की की तलाश में भी दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed