{"_id":"6a6357fe4b9cd2c9140a0b8e","slug":"supply-of-black-and-smelly-water-in-rohini-sector-2-for-20-days-anger-among-people-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-147293-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: रोहिणी सेक्टर-2 में 20 दिन से काले-बदबूदार पानी की आपूर्ति, लोगों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: रोहिणी सेक्टर-2 में 20 दिन से काले-बदबूदार पानी की आपूर्ति, लोगों में रोष
विज्ञापन
जल बोर्ड ने मरम्मत कार्य को बताई वजह
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। रोहिणी सेक्टर-2 के ए-64, ए-65 और ए-66 में पिछले लगभग 20 दिनों से काले व बदबूदार पानी की आपूर्ति होने से स्थानीय निवासियों में भारी नाराजगी है। बार-बार शिकायतों और पानी के नमूने आरडब्ल्यूए के माध्यम से अधिकारियों को भेजने के बावजूद अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
डॉ. भूपेंद्र चाहल ने बताया कि पुरानी व जर्जर सीवर लाइन से गंदा पानी रिसकर पेयजल पाइप लाइनों तक पहुंच जाता है। मोटर चलाने के दौरान ये नलों में आ जाता है। उन्होंने इसे जनस्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बताते हुए दिल्ली जल बोर्ड से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
दिल्ली जल बोर्ड ने बताया है कि बवाना कॉन्टैक्ट प्वाइंट के निकट सीएलसी (नहर) में मरम्मत कार्य के कारण हैदरपुर जल शोधन संयंत्र से अवंतिका यूजीआर तक जलापूर्ति प्रभावित है। जल्द ही इसे सही कर लिया जाएगा।