{"_id":"a32d85ceae189f7279ff2080dec91b0c","slug":"supertech-row-authority-writes-to-supertech-to-solve-residents-problem","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुपरटेक मामले में अब टूटी अथॉरिटी की नींद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुपरटेक मामले में अब टूटी अथॉरिटी की नींद
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Tue, 29 Apr 2014 02:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा के सेक्टर 93ए स्थित सुपरटेक एमरॉल्ड कोर्ट के निवासियों की समस्या को दूर करने के लिए अब प्राधिकरण की नींद टूटी है। प्राधिकरण ने सुपरटेक से कहा है कि सोसायटी में खराब मेंटेनेंस के चलते हो रही परेशानियों को शीघ्र दूर करें।
विज्ञापन
प्राधिकरण के एसीईओ वीके पवार ने बताया कि सुपरटेक को पत्र जारी कर सोसायटी के निवासियों की सभी समस्या को तत्काल दूर करने के लिए कहा गया है। दरअसल, सुपरटेक एमरॉल्ड कोर्ट के निवासी मुख्य रूप से पांच मांगों को लेकर प्राधिकरण और सुपरटेक का लंबे अर्से से चक्कर काट रहे थे।
विज्ञापन
ये हैं उनकी 5 समस्याएं
उनकी पहली समस्या फ्लैटों में सीपेज को लेकर है, जिससे ग्राउंड व बेसमेंट में गंदा पानी भर जाता है।
दूसरी समस्या परिसर के अंदर खराब सड़कों की है, जिससे आने-जाने में दिक्कत हो रही है।
तीसरी समस्या फ्लैटों से प्लास्टर झड़ने की है।
चौथी समस्या पार्क को ठीक ढंग से मेंटेन न करने की है।
आखिरी मुद्दा एफएआर का उपयोग करने से पहले वहां के निवासियों से अनुमति न लेना है।
इन मुद्दों के हल न होने से नाराज निवासियों ने हाईकोर्ट में मामला दायर किया, जिस पर कोर्ट ने एपेक्स और सियान टावर को गिराने का आदेश दे दिया।