{"_id":"659ec022d28a17ed0605a112","slug":"supertech-chairman-rk-arora-seeks-interim-bail-in-money-laundering-case-on-medical-grounds-2024-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: सुपरटेक के चेयरमैन ने कोर्ट से मांगी अंतरिम जमानत, मेडिकल आधार पर दायर की याचिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: सुपरटेक के चेयरमैन ने कोर्ट से मांगी अंतरिम जमानत, मेडिकल आधार पर दायर की याचिका
Wed, 10 Jan 2024 09:35 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 10 Jan 2024 09:35 PM IST
सार
दिल्ली में सुपरटेक के चेयरमैन आर के अरोड़ा ने मेडिकल आधार पर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अंतरिम जमानत मांगी है। उन्होंने दावा किया कि वह विभिन्न बीमारियों से पीड़ित हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : गूगल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली की एक कोर्ट से रियल एस्टेट सुपरटेक के चेयरमैन और प्रमोटर आर के अरोड़ा ने बुधवार को अंतरिम जमानत मांगी है। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उन्होंने तीन महीने के लिए अंतरिम जमानत देने का आग्रह किया है। याचिका में दावा किया है कि आर के अरोड़ा विभिन्न बीमारियों से पीड़ित हैं।
विज्ञापन
अरोड़ा ने अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश देवेंदर कुमार जंगाला को बताया कि गिरफ्तारी के बाद से उनका वजन लगभग 10 किलोग्राम कम हो गया है। बीते साल 27 जून 2023 को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत गिरफ्तार किया गया था। न्यायाधीश ने मामले की अगली सुनवाई 12 जनवरी के लिए स्थगित कर दी थी।
विज्ञापन